Notification Icon
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Weather Report Cold wave fog continues in Madhya Pradesh Imd also gives update on rain in madhya pradesh bhopal

Madhya Pradesh Weather Report : ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन और पड़ेगी कोहरे की मार; बारिश पर भी IMD ने दिया अपडेट

Madhya Pradesh Weather Report : IMD ने बताया है कि नॉर्दन भारत में 12 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिसकी वजह से तापमान ऐसा ही बना रहेगा। लेकिन 13-14 जनवरी के बाद तापमान बढ़ेगा।

Nishant Nandan एएनआई, भोपालThu, 11 Jan 2024 10:01 AM
share Share

मध्य प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। गुरुवार की सुबह राज्य में की जगहों पर ठंडी हवाएं चलीं और कोहरे की जबरदस्ता मार रही है। राजधानी भोपाल में सुबह के वक्त कोहरे की वजह से कई जगहों पर दृश्यता काफी कम रही। यहां लोगों को अभी ठंड और कोहरे की मार से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि राज्य में अभी अगले एक या दो दिन तक कोहरे की चादर यूं ही बिछती रहेगी। इसके अलावा ठंडी हवाएं भी अभी राज्य में लोगों की हाड़ कपाएंगी। मौसम विभाग की तरफ से यह भी कहा गया है कि आने वाले कुछ दिनों में यहां बारिश की संभावना नहीं है। 

मौसम विभाग (भोपाल), ने बताया है, 'अगले एक-दो दिन तक कोहरे की मार जारी रहेगी। इसके बाद मौसम सूखा रह सकता है। नॉर्दन भारत में 12 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिसकी वजह से तापमान ऐसा ही बना रहेगा। लेकिन 13-14 जनवरी के बाद तापमान बढ़ेगा। मौसम सूखा बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। 

मौसम विभाग ने बताया है कि वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। प्रदेश में भी दिन के साथ-साथ रात का पारा भी लुढ़कने लगा है। वातावरण में नमी का प्रभाव अधिक रहने के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में सुबह के समय कोहरा बरकरार है। साथ ही कहीं-कहीं बादल भी छाए हुए हैं। 13-14 जनवरी के बाद तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है। आंध्र प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। 

यहां रहेगा घना कोहरा

भोपाल मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य में मौसम का मिजाज शुष्क बना रह सकता है। राज्य के उज्जैन जिले में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा देखने का मिल सकता है। वहीं राजधानी भोपाल सहित सतना, सागर और चंबल संभाग के जिले के अलावा जबलपुर, इंदौर, रतलाम, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिले में मध्यम से घना कोहरा देखा जा सकता है। 

भारतीय मौसम विभाग, भोपाल के मौसम वैज्ञानिक एस एन साहू ने कहा, 'राज्य में ग्वालियर का तापमान सबसे कम रहा है। यहां तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। बुधवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह इंदौर में 23.0 डिग्री और उज्जैन में दिन के वक्त यह तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कहां-कितना कोहरा...

मौसम विभाग के मुताबिक, नीमच, मंदसौर, रतलाम, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर कलान, भोपाल, विदिशा, निवाड़ी, टीकमगढ़. छतरपुर, पन्ना, सतना, मऊगंज और जबलपुर में गुरुवार की सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। 

वहीं दतिया, गुना, आगर, अशोकनगर, शिवपुरी, राजगढ़, उज्जैन, देवास, शाजापुर, इंदौर, झाबुआ, धार, अलिराजपुर, बरवानी, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, कटनी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, मंडला और शहडोल जिले में उथला से मध्यम कोहरा नजर आया।

यहां कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

मध्य प्रदेश के अलावा अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह काफी ठंड रही और कोहरा छाया रहा और इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों और हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे आसपास के इलाकों में 'घने कोहरे' का 'येलो' अलर्ट जारी किया है।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे से कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने वाली 24 रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं।  इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला ने सुबह 5:30 बजे दृश्यता का स्तर 100 मीटर दर्ज किया हालांकि, सतही हवाओं के कारण सुबह सात बजे तक यह सुधरकर 500 मीटर पहुंच गया।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें