road accident in vidisha mp collision between truck and tractor death of farmers traffic jam MP के विदिशा में भीषण हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत; किसानों की मौत, चक्काजाम, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़road accident in vidisha mp collision between truck and tractor death of farmers traffic jam

MP के विदिशा में भीषण हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत; किसानों की मौत, चक्काजाम

सभी किसानों को विदिशा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो किसानों को मृत घोषित कर दिया। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद किसानों ने चक्काजाम कर दिया है।

Devesh Mishra लाइव हिन्दुस्तान, विदिशाMon, 15 April 2024 12:35 PM
share Share
Follow Us on
MP के विदिशा में भीषण हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत; किसानों की मौत, चक्काजाम

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो किसानों की मौत हो गई। यह विदिशा-सागर हाईवे की घटना है। टक्कर के बाद छह किसान ट्रॉली के नीचे दब गए। दो की मौत हो गई, चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बगरोद के पास संस्कार वेयर हाउस के सामने सुबह करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा हुआ। दरअसल, यहां अनाज बेचने आए किसानों के ट्रैक्टर-ट्राली की कतार लगी थी। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रॉली के नीचे दबे किसानों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। सभी किसानों को विदिशा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो किसानों को मृत घोषित कर दिया। एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद किसानों ने चक्काजाम कर दिया है।

घटना की जानकारी देते हुए त्योंदा थाना प्रभारी एमएल भाटी ने बताया कि थाना अंतर्गत बागरोद चौराहे के नजदीक संस्कार वेयर हाउस पर सुबह करीब तीन बजे सागर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने अनाज बेचने आए ग्राम ढोलबाज के किसानों की ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रॉली ट्रैक्टर के ऊपर हो गई। ट्रॉली के नीचे दबकर दो सगे भाई रवि कुर्मी और कृष्णकांत कुर्मी का दुखद निधन हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे तीन अन्य लोग दबे हुए थे जिन्हें जेसीबी की मदद से निकाला गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद ट्रक का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए हैं।

रिपोर्ट- विजेंद्र यादव  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।