CM Mohan Yadav government BJP leader Monu Kalyane murder bulldozers roar accuse house BJP नेता मोनू कल्याणे की हत्या में CM मोहन यादव सरकार का ऐक्शन, दोनों आरोपियों के घर गरजा बुलडोजर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़CM Mohan Yadav government BJP leader Monu Kalyane murder bulldozers roar accuse house

BJP नेता मोनू कल्याणे की हत्या में CM मोहन यादव सरकार का ऐक्शन, दोनों आरोपियों के घर गरजा बुलडोजर

हत्याकांड के बाद मंगलवार दोपहर को इंदौर के उषा फाटक के नजदीक आरोपियों के घर पर बुलडोजर ऐक्शन हुआ। आरोपी मामा-भांजे अर्जुन और पीयूष पथरोड़ इसी तीन मंजिला बिल्डिंग में परिवार के साथ रहते था।  

himanshu इंदौर, लाइव हिन्दुस्तान, Tue, 25 June 2024 08:08 PM
share Share
Follow Us on
BJP नेता मोनू कल्याणे की हत्या में CM मोहन यादव सरकार का ऐक्शन, दोनों आरोपियों के घर गरजा बुलडोजर

MP News Hindi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार का एक बार फिर जोरदार बुलडोजर ऐक्शन हुआ है। बीजेपी नेता मोनू कल्यााण की हत्या मामले में दोनों आरोपियों के घर पर बुलडोजर से अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया।

बुलडोजर की गड़गड़ाहट के साथ ही भारी मात्रा में पुलिस फोर्स और प्रशासन की टीम मौजूद रहीं। आपको बता दें कि दो दिन पूर्व इंदौर में बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। कल्याणे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबियों में शामिल थे।

हत्याकांड के बाद मंगलवार दोपहर को इंदौर के उषा फाटक के नजदीक आरोपियों के घर पर बुलडोजर ऐक्शन हुआ। आरोपी मामा-भांजे अर्जुन और पीयूष पथरोड़ इसी तीन मंजिला बिल्डिंग में परिवार के साथ रहते था।  

सूत्रों की बात मानें तो बुलडोजर ऐक्शन से पहले प्रशासन की ओर से 24 जून को अवैध निर्माण के धवस्तीकरण के लिए नोटिस भी जारी किया गया था। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर ऐक्शन को सही ठहराते हुए पूरे मकान के धवस्तीकरण की भी मांग की थी।

बीजेपी नेता की शनिवार को सरेआम हुई थी हत्या
बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। कल्याणे हत्या की वक्त रविवार करे प्रस्तावित भगवा यात्रा के लिए पोस्टर और बैनर लगा रहे थे। आरोप है कि शनिवार देर रात अर्जुन और पीयूष ने गोली मारकर कल्याणे का मर्डर कर फरार हो गए थे। हत्याकांड को राजनीतिक रंजिश के साथ भी जोड़ा जा रहा है।  

दोनो हत्यारोपियों को भोपाल से किया गिरफ्तार
बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की हत्या करने के बार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने अपने सोर्स को एक्टिव करने के बाद दोनों आरोपियों को भोपाल के मंडीदीप से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी अपने रिश्तेदार के घर में छुपे बैठे थे। पुलिस टीम ने हत्यारोपियों के पास से देसी तमंचा और मोटरसाइकिल भी बरामद की थी।

मोनू कल्याणे के मर्डर के बाद कार्यकर्ताओं में उबाल
रविवार को प्रतावित भगवा यात्रा निकालने से पहले बीजेपी नेता कल्याणे की हत्या के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उबाल था। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की थी कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। घटना के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रोष भी जताया था। 
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।