Notification Icon
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp crime army jawan arrested in rape with bank employee wife and inserted glass in her private part in indore

इंदौर में बैंक अधिकारी की पत्नी से रेप, प्राइवेट पार्ट में डाला ग्लास, सेना का जवान अरेस्ट

MP Crime News: मध्य प्रदेश में फिर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इंदौर में एक बैंककर्मी की पत्नी के साथ बर्बरतापूर्ण तरीके से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। इस केस में पुलिस ने आर्मी के एक जवान को गिरफ्तार किया है।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, इंदौरSat, 14 Sep 2024 06:44 PM
share Share

इंदौर में एक बैंक अधिकारी की पत्नी से होटल में हैवानियत की घटना सामने आई है। आरोप एक सेना के जवान पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने होटल में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं उसने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कांच का टुकड़ा भी डाल दिया। आरोप यह भी है कि जवान ने पीड़िता से दोस्ती की फिर उसके घर जाकर अश्लील वीडियो भी बना लिया। इन्हीं वीडियो फुटेज को हथियार बनाकर आरोपी ने पीड़िता को ब्लैक मेल किया और उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, साल 2023 में पीड़िता अपने पति के साथ महू कैंटीन में घर की जरूरत का सामना खरीदने जाया करते थे। एक दिन पीड़िता अपना कार्ड ले जाना भूल गई। इसी दिन आरोपी संजय यादव और पीड़िता के बीच जान-पहचान हुई। दोनों ने अपने फोन नंबर भी एक दूसरे को दिए। पीड़िता आरोपी को अच्छा व्यक्ति समझ कर अपने घर भी बुलाने लगी। मौका पाकर एक दिन संजय यादव ने पीड़िता का नहाने के दौरान का वीडियो बना लिया। पीड़िता को यह बात तब पता चली जब आरोपी संजय ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया।

पीड़िता के पति बैंक में अधिकारी हैं। पीड़िता ने लोकलाज के डर से परिवार की जानकारी के बगैर कई बार संजय को रुपए भी दिए। पीड़िता के अनुसार, संजय शुक्रवार सुबह यूपी के भदोई से बस के जरिये इंदौर आया। उसने एलआईजी चौराहे स्थित जींजर होटल में रूम नंबर 219 बुक किया। फिर पीड़िता को फोन कर के मिलने के लिए बुलाया। दोपहर के वक्त पीड़िता होटल पहुंची। आरोपी ने वीडियो फुटेज दिखा कर उसे डराया और शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पीड़िता को कमरे से बाहर नहीं जाने दिया।

नशे में आरोपी हैवानियत की हदें पार करने लगा। उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में कांच का गिलास डाल दिया। आरोपी संजय यादव ने पीड़िता को एटीएम से रुपये लाने के लिए कहा। इससे पीड़िता को मौका मिला और वह सीधे महिला थाने मदद के लिए भागी। महिला थाना के मौजूद सभी अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को होटल के कमरे से गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपी यूपी के भदोई जिले का रहने वाला है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट- हेमंत नागले

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें