Notification Icon
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp crime allegation of burning dalit man alive in chhatarpur district

एमपी में दलित बुजुर्ग को जिंदा जलाकर मारने का आरोप, गोली भी मारी, हालत नाजुक

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश की छतरपुर जिले में एक दलित बुजुर्ग व्यक्ति को पेट्रोल से जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने बुजुर्ग को गंभीर हालत में छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बुजुर्ग के साथ मारपीट भी की गई है।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, छतरपुरSat, 7 Sep 2024 04:32 PM
share Share

मध्य प्रदेश की छतरपुर जिले में एक दलित बुजुर्ग व्यक्ति को पेट्रोल से जिंदा जलाकर मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग को गंभीर हालत में छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग का नाम नंदी अहिरवार है। उनकी उम्र लगभग 57 साल है। छतरपुर एसपी आगम जैन का कहना है। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के देव पुलिया गांव में रहने वाले नंदी अहिरवार का आरोप है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले अपना एक प्लॉट गांव के मनोज पटेल नाम के शख्स को 4 लाख 50 हजार में बेचा था। उसी के पैसों के लिए मनोज के बड़े भाई कमलेश पटेल ने उसे अपने पास बुलाया था। आरोपी ने पीड़ित को देव पुलिया गांव से अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गया। आरोपी ने रास्ते में लुगासी चौकी के पास बने पुल पर उसे पीटा।

बुजुर्ग का आरोप है की कमलेश पटेल ने पहले उसके सिर में कट्टे की बट से कई बार हमला किया। यही नहीं पीड़ित के हाथ पर फायर भी किया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी यहीं नहीं रुका उसने बुजुर्ग के पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग की जान किसी तरह बच गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई।

छतरपुर एसपी आगम जैन ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। मामले में नौगांव एसडीओपी चंचलेश मार्क्रम का कहना है कि घटना एक दिन पुरानी है। बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल था। वह ठीक से कुछ बात नहीं पा रहा था इसलिए मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। अब बुजुर्ग को होश आ गया है।

नौगांव एसडीओपी चंचलेश मार्क्रम ने कहा कि बुजुर्ग अब घटना को सही तरीके से बता पा रहा है इसलिए प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। घटना अलग-अलग थानों से जुड़ी हुई है इसलिए एफआईआर दर्ज करने में समय लग रहा है। बुजुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती है। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। छतरपुर के एसपी अगम जैन भी घटना की जांच पर नजर बनाए हैं।

रिपोर्ट- जयप्रकाश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें