MP में शादी करने कोर्ट पहुंचा था प्रेमी जोड़ा, नाम सुनते ही कूटने लगे वकील; दोनों को थाना ले गई पुलिस
मध्य प्रदेश में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक प्रेमी जोड़ा शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचा था। जैसे ही पता लगा कि दोनों अलग-अलग से जुड़े हैं, वकीलों ने उनकी धुनाई शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को वकीलों के चंगुल बचाया और साथ ले गई।

मध्य प्रदेश में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक प्रेमी जोड़ा शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचा था। जैसे ही पता लगा कि दोनों अलग-अलग से जुड़े हैं, वकीलों ने उनकी धुनाई शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को वकीलों के चंगुल बचाया और साथ ले गई।
मध्य प्रदेश के रीवा कोर्ट में उस समय हंगामा मच गया, जब अलग अलग धर्म के लड़का लड़की विवाह करने पहुंचे। वकीलों को जब दोनों के अलग अलग धर्म के होने का पता चला तो उन्होंने दोनों की जमकर धुनाई कर दी। घर वालों से छुप कर हिन्दू युवती, मुस्लिम युवक के साथ कोर्ट में शादी करने आई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को वकीलों के चंगुल से छुड़ाया और अपने साथ थाने ले आई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पूरा मामला सिविल लाइंस थाने का है। शुक्रवार को जिला न्यायालय में चोरी छुपे लव मैरिज करने अलग अलग धर्म के प्रेमी जोड़ा आए थे। युवक मुस्लिम परिवार से है तो युवती ब्राह्मण परिवार से जुड़ी बताई जा रही है। मामला लव जिहाद से जुड़ा होने के चलते दोनों को वकीलों ने पकड़ लिया। फिर उनकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस समय पर नहीं आती तो इनका बचना मुश्किल हो सकता था। युवती परिवार से बचकर चोरी छिपे कोर्ट आई थी। कोर्ट में मैरिज के लिए दस्तावेज तैयार कराने के लिए जैसे ही दोनों ने वकील को नाम बताया, उसके बाद हंगामा मच गया।
दोनों के अलग धर्म की जानकारी होने के बाद दोनों को को पकड़कर वकील पीटने लगे। वकीलों की पिटाई से युवक लहूलुहान हो गया। गनीमत रही कि पुलिस को तत्काल सूचना मिल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों को वकीलों से छुड़ाकर थाने ले गई। सिविल लाइंस थाना के प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि युवक युवती मैरिज करने के लिए कोर्ट गए थे। वहां कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों बालिग हैं। इन्हें थाने में रखा गया है और पूछताछ की जा रही है।
रिपोर्टः सादाब सिद्दीकी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।