Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Vicky Kaushals film 'Chhava' made tax free in MP, CM Mohan Yadav also told the reason

मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई विक्की कौशल की फिल्म 'छावा', मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताई इसकी वजह

  • मुख्यमंत्री यादव ने जबलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। वे यहां मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के अवसर पर बोल रहे थे।

Sourabh Jain भाषा, जबलपुर, मध्य प्रदेशThu, 20 Feb 2025 12:23 AM
share Share
Follow Us on
मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई विक्की कौशल की फिल्म 'छावा', मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताई इसकी वजह

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म 'छावा' को राज्य में ‘टैक्स फ्री’ यानी कर मुक्त कर दिया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने इस बात की घोषणा की। इस बारे में मूल घोषणा उन्होंने जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में की थी।

वीडियो संदेश जारी करते हुए डॉ यादव ने लिखा कि छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती के अवसर पर उनके पुत्र संभाजी महाराज पर आधारित हिन्दी फिल्म 'छावा' को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं।

वहीं वीडियो में उन्होंने कहा कि, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर हम उनके पुत्र संभाजी का जिक्र करना चाहेंगे जिन्होंने अपने जीवन में तमाम यातनाएं सह करके देश-धर्म के लिए अपने प्राण त्याग दिए थे। हाल ही में उनके जीवन पर आधारित ‘छावा’ नाम की फिल्म रिलीज हुई है, जिसका प्रदर्शन प्रदेश में हो रहा है।'

'जब इतनी अच्छी फिल्म बनी है तो हमें उस पर टैक्स क्यों वसूलना चाहिए। इसलिए मैं यहीं से घोषणा करना हूं कि अब से राज्य में फिल्म ‘छावा’ कर मुक्त होगी। इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा संख्या में देखकर लोग उनके पुत्र संभाजी के जीवन की विभिन्न घटनाओं के बारे में जान सकते हैं।’

मुख्यमंत्री यादव ने जबलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। वे यहां मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के अवसर पर बोल रहे थे, और इसी दौरान उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, वहीं इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। कौशल ने फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें