Notification Icon
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Gang rape of army officers friend in Indore Rahul Gandhi attacks BJP

इंदौर में सेना के ट्रेनी अफसरों की दोस्त से गैंग रेप- राहुल गांधी ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ

मध्य प्रदेश के स्वच्छ शहर इंदौर में सेना के ट्रेनी अफसरों की दोस्त के साथ गंदा काम किया गया। अफसरों की महिला मित्र के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है। इस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट लिखकर बीजेपी और उनकी कानून व्यवस्था पर हमला बोला है।

Ratan Gupta वार्ता, इंदौरThu, 12 Sep 2024 08:41 AM
share Share

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू के पास सेना के दो ट्रेनी ऑफीसर और उनकी दो महिला मित्रों के साथ मारपीट और गलत व्यवहार का मामला सामने आया है। एक महिला के साथ कथित तौर पर गैंग रेप की वारदात भी हुई है। इस घटना को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है।

इन जगहों पर कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन

राहुल गांधी ने एक्स पर इस घटना को लेकर पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मध्यप्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है।

महिलाओं के प्रति भाजपा का नकारात्मक रवैया

महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक है। अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है।

रक्षा की जिम्मेदारी से भागने का आरोप

राहुल गांधी ने इस घटना पर सरकार को घेरते हुए कहा कि समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें। देश की आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे।

ये जंगलराज नहीं तो और क्या, जीतू पटवारी

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले में सरकार को घेरते हुए अपने बयान में कहा कि मध्यप्रदेश में सेना के जवान भी सुरक्षित नहीं है, उनके साथ लूट होती है और उनकी महिला मित्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म। उन्होंने इस घटना को लेकर सवाल करते हुए कहा कि देश और प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की इस दुष्कर्म की घटना पर कोई क्यों कुछ नहीं बोल रहा। अगर ये जंगलराज नहीं तो और क्या है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें