Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Tricks You Should Adopt to Make Washrooms smell good

इन तरीकों से हमेशा महकते रहते हैं होटल या मॉल के वॉशरूम, आप भी अपनाएं ट्रिक्स

  • मॉल और होटल के वॉशरूम को हमेशा महकाने के लिए कुछ तरीकों को फॉलो किया जाता है। आप भी इन तरीकों को अपनाकर वॉशरूम को हमेशा महका सकते हैं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 Dec 2024 09:50 PM
share Share
Follow Us on
इन तरीकों से हमेशा महकते रहते हैं होटल या मॉल के वॉशरूम, आप भी अपनाएं ट्रिक्स

सभी लोग कभी न कभी बाहर घूमने के लिए मॉल और ठहरने के लिए होटल गए होंगे। जब भी इस तरह की जगहों पर जाते हैं तो अलग-अलग चीजों के प्रति लोग आकर्षित होते हैं। होटल और मॉल में मौजूद बाथरूम भी अक्सर महकते रहते हैं। क्या आपने कभी गौर किया है कि होटल और मॉल के बाथरूम से हमेशा खुशबू क्यों आती है? नहीं, तो बता दें कि इन वॉशरूम को महकाने के लिए कई तरीकों को अपनाया जाता है। अगर आप चाहें तो इन तरीकों से आप भी घर को महका सकते हैं।

क्यों हमेशा महकते हैं होटल या मॉल के वॉशरूम

होटल या मॉल के वॉशरूम को खुशबूदार बनाने के लिए तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए क्लिनर, स्प्रे और परफ्यूम का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं होटल या मॉल के वॉशरूम की सफाई करते समय और बाद में भी कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि होटल या मॉल के वॉशरूम हमेशा महकते रहते हैं।

कैसे रखें वॉशरूम को खुशबूदार

1) नियमित रूप से सफाई करें- अपने वॉशरूम को खुशबूदार बनाए रखने के लिए वाशरूम, शॉवर और सिंक को नियमित रूप से साफ करें। इसके अलावा नालियों की ब्लॉकेज को भी ठीक करें।

2) वेंटिलेशन देखें- वॉशरूम का इस्तेमाल करने के बाद उसे सूखने के लिए खिड़की खोलें या पंखा चालू करें। इसके अलावा वॉशरूम की वेंटिलेशन पर भी ध्यान दें। वॉशरूम जितना वेंटिलेटिड होगा उतनी बदबू कम आएगी।

3) एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करें- होटल या मॉल के वॉशरूम को खुशबूदार बनाने के लिए प्लग-इन एयर फ्रेशनर या फूलों के स्प्रे का इस्तेमाल करें।

4) टॉयलेट टैबलेट का इस्तेमाल करें- अपने टॉयलेट को हमेशा खुशबूदार और फ्रेश बनाए रखने के लिए टैंक में एक टॉयलेट टैबलेट डालें। इसके इस्तेमाल से वॉशरूम हमेशा खुशबूदार बना रहेगा।

5) डिफ्यूजर लगाएं- मॉल और होटल के वॉशरूम में अक्सर डिफ्यूजर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके यूज से लंबे समय तक बाथरूम खुशबूदार रहता है।

ये भी पढ़ें: फ्रिज से आने लगी है गंदी बदबू, ट्राई करें ये Hacks

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें