Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Try these hacks to reduce Bad smell from the refrigerator or fridge ki badbu ko kaise kam karen

फ्रिज से आ रही गंदी बदबू से हो रही हैं परेशान, खुशबूदार बनाने के लिए ट्राई करें ये Hacks

मौसम चाहें कोई भी हो, फ्रिज में अगर सामान ज्यादा दिन तक या फिर खुला रह जाएं तो बदबू आना शुरू हो जाती है। इस बदबू से छुटकरा पाने के लिए आप कुछ घरेलू तरीकों को अपना सकते हैं। यहां जानिए-

Avantika Jain टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSun, 5 June 2022 07:42 PM
share Share
Follow Us on
फ्रिज से आ रही गंदी बदबू से हो रही हैं परेशान, खुशबूदार बनाने के लिए ट्राई करें ये Hacks

फ्रिज से कई बार अचानक गंदी बदबू आना शुरू हो जाती है। इस तरह की स्मेल के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे फ्रिज में सामान का खुला रखना, बिजली का आना जाना, लंबे समय तक सामान का रखे रहना आदि। इस गंदी बदबू से बचने के लिए आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप सही खाने को सही डिब्बे में रखें। कई बार फ्रिज की बदबू इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि मेहमानों के सामने इसे खोलने में शर्मिंदगी होने लगती है। हालांकि आप कुछ घरेलू चीजों को अपनाकर इससे छुटकारा पा सकेत हैं। यहां जानिए फ्रिज की बदबू से छुटकारा पाने के आसान हैक्स-

फ्रिज की बदबू से कैसे पाएं छुटकारा

1) कॉफी करेगी मदद

फ्रिज से गंदी बदबू को दूर करने में कॉफी मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए 2-3 बेकिंग शीट पर सूखी, ताजी कॉफी को फैलाएं। फिर हर एक शीट को अपने फ्रिज के अलग लेवल पर रखें। ये बदबू 3-4 दिनों में निकल सकती है। जब फ्रिज की बदबू निकल जाए तो कॉफी की शीट्स को हटाएं।


2) बेकिंग सोडा करें यूज 

बेकिंग सोडा में कोई खुशबू नहीं होती। अपने फ्रिज की बदबू से छुटकारा पाने के लिए, बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें।इसे यूज करने के लिए बेकिंग सोडा से भरी एक कटोरी लें और इसे अपने फ्रिज के अंदर रखें और दरवाजा बंद कर दें। इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रहने दें।


3) एप्पल साइडर विनेगर 

एप्पल साइडर विनेगर और पानी को मिलाकर उबाल लें। जैसे ही मिश्रण उबलने लगे, इसे आंच से हटा दें और इसे गर्मी प्रतिरोधी कांच के कटोरे में डालें। कटोरे को अपने फ्रिज में रखें, दरवाजा बंद करें और इसे 4-6 घंटे के लिए छोड़ दें। यह आपके फ्रीजर से दुर्गंध को सोख लेगा।

4) नींबू करेगा बदबू को दूर 

फ्रिज से गंदी बदबू को दूर करने के लिए नींबू आपकी मदद कर सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू के कुछ स्लाइस रखें और उन्हें अपने फ्रिज के अंदर कुछ देर के लिए छोड़ दें। यह आपके फ्रिज से गंदी बदबू को दूर करने में मदद करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें