Holi 2024: होली पर जरूर देखें वृंदावन के ये मंदिर, शानदार होता है यहां का नजारा Places to Visit In Vrindavan on Holi 2024, Travel news in Hindi - Hindustan

Holi 2024: होली पर जरूर देखें वृंदावन के ये मंदिर, शानदार होता है यहां का नजारा

Places to Visit In Vrindavan on Holi: वृंदावन की होली दुनियाभर में फेमस है। होली उत्सव यहां बहुत धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। होली पर कृष्णनगरी जा रहे है तो यहां बताए मंदिरों को जरूर देखें।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 11 March 2024 02:23 PM
share Share
Follow Us on
Holi 2024: होली पर जरूर देखें वृंदावन के ये मंदिर, शानदार होता है यहां का नजारा

वृंदावन में होली एक महीने पहले से ही शुरू हो जाती है। रंगों की होली के अलावा यहां पर फूलों और लठ की होली भी बहुत फेमस है। यहां होली का जश्न देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। इस दौरान विदेशी यात्री भी आपको यहां होली का जश्न मनाते दिख जाएंगे। इस साल होली सेलिब्रेशन के लिए अगर आप वृंदावन जा रहे हैं तो यहां हम आपका बता रहे हैं वृंदावन के उन मंदिरों के बारे में। जहां होली का जश्न देखने लायक होता है।

होली पर वृंदावन के इन मंदिरों को जरूर देखें (Places to Visit In Vrindavan on Holi 2024)

प्रेम मंदिर- वृंदावन के सबसे पवित्र और खूबसूरत मंदिरों में से एक है। जो भी लोग वृंदावन जाते हैं वह प्रेम मंदिर के दर्शन के लिए जरूर जाते हैं। सफेद संगमरमर के इस खूबसूरत मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण के सभी रूपों को दिखाया गया है। यहां पर होली का जश्न देखने लायक होता है। ध्यान रखें कि होली पर यहां काफी भीड़ मिल सकती है। 

बांके बिहारी मंदिर- बांके बिहारी मंदिर के अंदर ही खूब गुलाल और फूल उड़ाए जाते हैं। यहां पर रंग का पानी भी लोगों पर डाला जाता है। होली के दौरान वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर जरूर जाएं। इसी मंदिर के आसपास होली की सबसे ज्‍यादा रौनक होती है। मंदिर तक पहुंचने के लिए तंग गलियों से गुजरना पड़ता है और यहां से ही लोग होली खेलना शुरू कर देते हैं। 

इस्कॉन मंदिर- इस्कॉन मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी रहती है। यहां पर फूलों की होली होती है। यहां रंग बिरंगे फूलों की पंखुड़ियां हवा में दिखती है, ये नजारा बेहद खूबसूरत होता है। 

गोविंद देव जी मंदिर- गोविंद देव जी मंदिर यहां के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यहां भी होली बड़े ही धूम धाम के साथ मनाते हैं। होली पर आप इस जगह पर जा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।