Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राRamadan 2025 Enjoy food at these 4 places in Delhi during Ramadan food lovers must visit

Ramadan 2025: रमजान में दिल्ली की इन 4 जगहों पर उठाएं खाने का लुत्फ, फूड लवर्स जरूर जाएं

  • रमजान के पाक महीने में लोग अल्लाह की इबादत के साथ इफ्तार में तरह-तरह के खाने का लुत्फ उठाते हैं। अगर आप फूड लवर हैं तो रमजान के दौरान दिल्ली की इन 5 जगहों पर खाने का स्वाद जरूर चखें।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 3 March 2025 07:45 AM
share Share
Follow Us on
Ramadan 2025: रमजान में दिल्ली की इन 4 जगहों पर उठाएं खाने का लुत्फ, फूड लवर्स जरूर जाएं

रमजान के पाक महीने की शुरुआत 2 मार्च से हो गई है। इस महिने को इबादत और नेकी का महीना भी कहा जाता है। वैसे तो रोजेदार इस पूरे महीने रोजा रखते हैं और सिर्फ सेहरी और इफ्तार के समय खाते हैं। ऐसे में इफ्तार के समय तरह-तरह के खाने का स्वाद चखने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाते हैं। खासतौर पर पुरानी दिल्ली, जामिया और निजामुद्दीन जैसे इलाकों में रमजान के दौरान इफ्तार और सहरी के वक्त लोगों की खूब भीड़ जमा रहती है। ऐसे में हम आपको कुछ जगहों के बार में बता रहे हैं जहां आप रमजान के समय मिलने वाले स्पेशल खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। देखिए-

जामा मस्जिद

पुरानी दिल्ली के बीच में बसा जामा मस्जिद न केवल भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है, बल्कि रमजान के दौरान यहां मिलने वाले खाने के लिए भी फेमस है। मस्जिद के आसपास कबाब, समोसा, फिरनी और फेमस दौलत की चाट जैसी डिश मिलती हैं। ऐसे में परिवार और दोस्तों के साथ इस जगह पर टेस्टी खाने का स्वाद चखने जरूर जाएं।

निजामुद्दीन दरगाह

निजामुद्दीन दरगाह के पास स्थित का इलाका अपने माहौल और टेस्टी खाने के लिए फेमस है। जैसे ही शाम ढलती है, दरगाह के आसपास की गलियां पारंपरिक मुगलई डिशेज परोसने वाले खाने की स्टालों से भर जाती हैं। रसीले कबाब, बिरयानी और शीर खुरमा जैसी खाने की चीजों का स्वाद जरूर चखें।

खान मार्केट

इफ्तार के समय खान मार्केट का रुख करें। ये जगह अपने ट्रेंडी कैफे और महंगे रेस्तरां के लिए जानी जाती है। रमजान के दौरान यहां खास इफ्तार मेनू होता है। रमजान के दौरान अपनों के साथ इस जगह पर जरूर जाएं।

चांदनी चोक

पुरानी दिल्ली का खाना हर तरफ फेमस है। रमजान के दौरान चांदनी चौक की संकरी गलियों में स्ट्रीट फूड के अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। रसीले टिक्कों और कुल्फियों से लेकर गरमागरम जलेबियों और ताजा शर्बतों तक, हर कोने में खाने का लाजवाब आइटम मिलेगा।

ये भी पढ़ें:बैंकॉक जाना इतना क्यों पसंद करते हैं लड़के, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
ये भी पढ़ें:भारत की कई जगहों पर बदला मौसम, जानिए कहां हो रही है बर्फबारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।