भारत की कई जगहों पर बदला मौसम, जानिए कहां हो रही है बर्फबारी
- भारत की कई जगहों पर मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तर भारत में एक बार फिर हल्की ठंड लौट आई है क्योंकि कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी और तेज बारी हो रही है। ऐसे में यहां जानिए कहां लें स्नोफॉल का लुत्फ-

भारत की कई जगहों का मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। कई जगहों पर तेज बारिश हो रही है तो वहीं कुछ जगहों पर ओले भी गिर रहे हैं। वहीं पहाड़ी जगहों पर भारी बर्फबारी भी हो रही है। बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने के लिए बहुत से लोग बर्फीली जगह पर घूमने फिरने की भी प्लानिंग करते रहते हैं। अगर आप भी बर्फबारी देखने जाना चाहते जानिए कहां जाएं।
1) कश्मीर
कश्मीर का नाम सुनते ही मन में खूबसूरत वादियों और बर्फ से ढके पहाड़ों, देवदार के पेड़ और चमचमाती झिलों का सुंदर नजारा आंखों के सामने आ जाता है। कश्मीर हिमालय और पीर पंजाल पर्वतों से घिरा हुआ है। सुंदर वादियों के साथ साथ पर्यटक यहां पर पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, राफ्टिंग जैसी एक्टिविटी का आनंद उठा सकता है। इन दिनों यहां का मौसम काफी सुहावना है और आपको यहां बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
2) सोनमर्ग
लुभावने ग्लेशियरों और शांत झीलों से घिरा सोनमर्ग बर्फ की चादर से ढका रहता है। इन दिनों यहां पर बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। प्राचीन पहाड़ी झीलों के पास पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताने के लिए सोनमर्ग अच्छी जगह है।
3) मनाली
हिमाचल का मनाली एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां आप शहरों के शोर शराबे से दूर कुछ समय के लिए शांति और सुखद माहौल के लिए आ सकते हैं। रिपोर्ट्स हां कि इन दिनों यहां भी भारी बर्फबारी हो रही है।
4) उत्तराखंड की इन जगहों पर बर्फबारी
उत्तराखंड के फेमस तीर्थस्थल यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ में भी लगातार बर्फबारी हो रही है।
नोट- अगर आप इनमें से किसी जगह पर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले रास्तों के बारे में जानकारी लें। दरअसल भारी बर्फबारी और लगातार बारिश की वजह से कई रास्तों को बंद कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।