Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राPlaces in India you should visit To see Navratri celebration

भारत की हर जगह पर अलग तरह से होता है नवरात्रि सेलिब्रेशन, इन जगहों की आप भी कर आएंं सैर

नवरात्रि की धूम भारत की हर जगह पर देखने को मिलती है। लेकिन कुछ जगह ऐसी हैं जहां का नवरात्रि सेलिब्रेशन आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSun, 29 Sep 2024 11:19 AM
share Share

शारदीय नवरात्रि इस साल 3 सितंबर से शुरू होने वाली है और 12 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इस दौरान देशभर में नवरात्रि की अलग ही धूम होती है। इस पर्व को लेकर लोगों में अलग उत्साह और उमंग होती है। भारत की भी अलग-अलग जगहों पर नवरात्रि सेलिब्रेशन डिफरेंट होता है। ऐसे में आप भारत की इन जगहों पर नवरात्रि के दौरान सैर कर सकते हैं।

गुजरात

गुजरात की नवरात्रि देखने लायक होती है। इस दौरान पूरे शहर में गरबा और डांडिया जैसे अलग-अलग प्रोग्राम होते हैं। यहां पर पुरुष, महिलाएं और बच्चे देवी शक्ति की मूर्ति की परिक्रमा करते हुए गरबा रास में भाग लेते हैं। यहां पर ग्रुप गरबा देर रात तक चलता रहता है। आपको एक बार नवरात्रि के दौरान यहां की सैर करनी चाहिए।

मुंबई

मुंबई में 9 दिनों के दौरान विवाहित महिलाएं कुछ अनुष्ठान करने के लिए एक मिलन समारोह का आयोजन करती हैं। इस दौरान महिलाएं अपने माथे पर कुमकुम और हल्दी लगाती हैं और एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। मुंबई में डांडिया और गरबा नाइट भी देखने लायक है। इनमें सेलिब्रिटीज भी हिस्सा लेते हैं।

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में नवरात्रि को बथुकम्मा पांडुगा के रूप में मनाया जाता है। ये उत्सव देवी गौरी को समर्पित है और देवी की मूर्ति बथुकम्मा नाम के फूल के ढेर में स्थापित की जाती है।

कोलकाता

कोलकाता में दुर्गा पूजा शहर में नवरात्रि मनाने का एक फेमस तरीका है। इस दौरान यहां पर अलग-अलग पंडाल तैयार किए जाते हैं जिनमें देवी की बड़ी मूर्ति को स्थापित किया जाता है। जो लोग नवरात्रि के समय कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो कोलकाता जाएं। आपको एक अलग एक्सपीरियंस मिलेगा।

वाराणसी

वाराणसी में नवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ये उत्सव लगभग एक महीने तक चलता है। यहां पर रामलीला का मंचन करने की परंपरा है।

ये भी पढ़े:देवी सती के शरीर से स्थापित हुए ये 51 शक्ति पीठ, जानिए कहां गिरा कौन सा अंग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें