महाशिवरात्रि पर देख आएं दिल्ली और उसके आसपास के शिव मंदिर, भोलेनाथ के भक्त जरूर जाएं
- महाशिवरात्रि के खास मौके पर ज्यादातर लोग अलग-अलग शिव मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो जानिए यहां के कुछ फेमस शिव मंदिरों के बारे में और दिल्ली के आसपास के फेमस मंदिर।

महाशिवरात्रि को लेकर मान्यता है कि भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह इसी दिन हुआ था। इस साल ये पावन त्योहार 26 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर भोलेनाथ के भक्त शिवमंदिर में जाते हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पूजा करते हैं। वहीं कुछ लोग इस दिन अलग-अलग मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और महाशिवरात्रि के मौके पर अलग-अलग शिव मंदिर के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो यहां देखिए दिल्ली और आसपास घूमने की जगह।
श्री शिव दुर्गा मंदिर, पंजाबी बाग
महाशिवरात्रि के दिन श्री शिव दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस मंदिर की स्थापना 1983 में हुई थी और तभी से यह मंदिर अपनी खास शिव पूजा के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में होने वाली शाम की आरती में जरूर शामिल हों।
नीली छत्री महादेव मंदिर
नीली छत्री महादेव मंदिर दिल्ली के प्राचीन शिव मंदिरों में से एक है। मंदिर का नाम नीली छतरी से आया है जो पहले भगवान को जलते सूरज से बचाती थी। महा शिवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में अक्सर भक्तों की भीड़ रहती है। दिल्ली में महाशिवरात्रि मनाने के लिए ये सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
शिव मंदिर, गुरुग्राम
शीतला देवी मंदिर के पास शिव मंदिर आध्यात्मिकता और समर्पण का प्रतीक है। यहां की दीवारों और छतों को सुंदर मूर्तियों से सजाया गया है। महा शिवरात्रि में, दुनिया भर से लोग भगवान शिव को समर्पित इस पवित्र मंदिर में जाते हैं और आशीर्वाद लेने के लिए अलग-अलग अनुष्ठान करते हैं।
श्री शिव शक्ति मंदिर, फरीदाबाद
श्री शिव शक्ति मंदिर दिल्ली एनसीआर के फेमस मंदिरों में से एक है। यहां का महा शिवरात्रि सेलिब्रेशन देखने लायक होता है। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर पूरे दिन, शिव और शक्ति के बीच स्थायी संबंध को दर्शाने के लिए अनुष्ठान और संस्कार किए जाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।