Holi 2025: होली सेलिब्रेशन के लिए फेमस हैं भारत के ये मंदिर, दूर-दूर से रंगोत्सव देखने आते हैं लोग
- रंगों के त्योहार होली का इंतजार बच्चों से लेकर बड़े तक करते हैं। कुछ मंदिरों में भी इस त्योहार की धूम देखी जाती है। ऐसे में यहां जानिए होली सेलिब्रेशन के लिए भारत के फेमस मंदिर-

होली का त्योहार भारत के हर शहर में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। रंगों के इस त्योहार का इंतजार बच्चों से लेकर बड़ों तक को रहता है। भारत शहर के अलग-अलग मंदिरों में भी रंगोत्सव की धूम देखी जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, होली हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल यह त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। खुशी, भक्ति और रंग को मिलाने वाले त्योहार होली को मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहें भारत भर के मंदिर हैं। कुछ मंदिर तो ऐसे हैं जो अपने होली सेलिब्रेशन के लिए फेमस हैं और यहां रंगों से खेलने लोग दूर-दूर से आते हैं।
1) बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन
बांके बिहारी मंदिर अपने होली सेलिब्रेशन के लिए खूब फेमस है। वृंदावन के इस मंदिर में कई दिनों पहले से ही होली उत्सव चालू हो जाता है। इस दौरान भगवान के दर्शन करने के साथ ही भक्ति गीत गाए जाते हैं। इसी के साथ यहां की फूलों की होली भी फेमस है। होली के समय इस मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ होती है।
2) उडुपी श्री कृष्ण मठ, कर्नाटक
कर्नाटक के उडुपी में श्री कृष्ण मठ में श्री कृष्ण की प्रतिमा है, जिसे 'कनकधारा' भी कहा जाता है यहां होली का त्योहार खास तरीके से मनाया जाता है। भजनों के बीच, भक्तगण भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए इकट्ठा होते हैं।
3) नंदगांव मंदिर, उत्तर प्रदेश
पारंपरिक रूप से होने वाले होली सेलिब्रेशन को देखना है तो नंदगांव जाएं। यहां की होली भगवान कृष्ण के बचपन से जुड़ी है। नंदगांव में होली का त्योहार लोकगीतों, डांस और परंपराओं के माध्यम से मनाया जाता है।
4) श्री द्वारकाधीश मंदिर, मथुरा
भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा भी होली के लिए फेमस है। मथुरा के श्री द्वारकाधीश मंदिर में भक्त एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और होली के दौरान पारंपरिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेते हैं।
5) इस्कॉन मंदिर, मायापुर
पश्चिम बंगाल के मायापुर में इस्कॉन के मंदिर में होली का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है। इस मंदिर में भक्त भगवान कृष्ण के सम्मान में गाने और नृत्य करने के लिए इकट्ठा होते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।