भारत में मशहूर हैं ये बौद्ध मंदिर और मठ, यहां दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग
- Famous Buddhist Temples & Monasteries in India: भारत के कई फेमस मंदिरों की लिस्ट में बौद्ध मंदिर भी शामिल हैं। बुद्ध पूर्णिमा से पहले इन मंदिरों के बारे में जानें।

भारत में अनेकों मंदिर हैं, जो अलग-अलग धर्मों के हैं। बात करें बोद्ध मंदिरों और मठों की तो भारत में कुछ ऐसे मंदिर और मठ हैं जो खूब फेमस हैं। इन मंदिरों के दर्शन करने के लिए अलग-अलग जगहों से टूरिस्ट आते हैं। 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा के खास मौके पर जानते हैं भारत में फेमस बोद्ध के फेमस मंदिर और मठों के बारे में।
1) महाबोधि मंदिर, बोधगया
बिहार का बोधगया शहर में स्थित महाबोधि मंदिर बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। ये भारत का फेमस बौद्ध मंदिर है, जहां गौतम बुद्ध को फेमस बोधि पेड़ के नीचे बैठकर ज्ञान प्राप्त हुआ था।
2) महापरिनिर्वाण मंदिर, कुशीनगर
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में स्थित, महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटे हुए बुद्ध की 6 मीटर लंबी मूर्ति है। यह मूर्ति गौतम बुद्ध की अंतिम अवस्था को दर्शाती है और इसे भारत के फेमस बौद्ध मंदिरों में से एक बनाती है।
3) माइंड्रोलिंग मठ, देहरादून
माइंड्रोलिंग मठ भारत में बौद्धों के लिए सबसे फेमस धार्मिक स्थलों में से एक है। इस मठ का बुद्ध मंदिर फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। मठ में भगवान बुद्ध की सबसे सुंदर और ऊंची मूर्तियां हैं।
4) घुम मठ, दार्जिलिंग
दार्जिलिंग में पूर्वी हिमालय की पहाड़ी के बीच स्थित, घूम मठ सबसे पुराने तिब्बती बौद्ध मठों में से एक है। इसमें मैत्रेय बुद्ध की 15 फुट की मूर्ति है। इसे भी फेमस मठो में से एक माना जाता है।
5) त्सुगलगखांग मंदिर, धर्मशाला
ये मंदिर धर्मशाला के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यह मंदिर परिसर दलाई लामा का आधिकारिक निवास स्थान है। इस मंदिर परिसर में प्रसिद्ध कालचक्र मंदिर भी है।
6) धमेख स्तूप, सारनाथ
धमेख स्तूप सारनाथ में एक बड़ा बौद्ध स्तूप है। यह वह जगह है जहां बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश दिया था। ये जगह बौद्ध धर्म अनुयायियों के लिए एक जरूरी धार्मिक स्थल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।