Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राApart from India countries Where Janmashtami is celebrated

Janmashtami 2024: भारत के अलावा इन देशों में होती है जन्माष्टमी की धूम, यहां कृष्ण भक्ति में डूबे दिखते हैं विदेशी

  • Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 26-27 को मनाया जाएगा। इस त्योहार की तैयारियां ना सिर्फ भारत में बल्कि कई दूसरे देशों में भी पहले से होने लगती हैं। ऐसे में यहां जानिए किन देशों में होती है जन्माष्टमी की धूम।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 24 Aug 2024 09:16 AM
share Share

कृष्ण के जन्म का दिन जन्माष्टमी इस साल 26 या 27 अगस्त को मनाया जाएगा। इस त्योहार पर पहले से ही मंदिरों और घरों में तैयारियां होने लगती हैं। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। कृष्ण का जन्म रात 12 बजे हुआ था, इसलिए उस समय उनके बाल रूप की पूजा की जाती है। इस त्योहार की धूम पूरे भारत में होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान कृष्ण की लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दूसरे कई देशों में है। ऐसे में यहां जानिए, भारत के अलावा किन देशों में होती है जन्माष्टमी की धूम-

नेपाल

नेपाल में हिंदू त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाए जाते हैं। जन्माष्टमी को भी उसी उत्साह से मनाया जाता है, जैसे भारत में मनाई जाती है। यहां के लोग ऐतिहासिक कृष्ण मंदिर में जाकर जन्माष्टमी का त्योहार मनाते हैं। वहीं लोग भगवद गीता का पाठ करके और आधी रात तक उपवास रखकर भी इस त्योहार को मनाते हैं।

मलेशिया

मलेशिया के कुआलालम्पुर में भारतीय समुदाय के लोग ड्रामा, नाच गाने के साथ भगवान कृष्ण का जन्मदिवस को मनाते हैं। इस त्योहार पर विदेशी लोग कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आते हैं। जन्माष्टमी सेलिब्रेशन के बाद यहां पर प्रसाद वितरण किया जाता है।

कनाडा

कनाडा में सबसे ज्यादा भारतीय लोग रहते हैं। ऐसे में यहां पर जन्माष्टमी के दिन यहां पर अलग ही रंग देखने को मिलता है। इस दिन त्योहार से संबंधित संगीत समारोहों का आनंद लिया जाता है। इस जगह पर जन्माष्टमी सेलिब्रेशन देखने लायक होता है।

न्यूजीलैंड

ऑकलैंड में श्री श्री राधा गिरिधारी मंदिर में जाकर न केवल प्राकृतिक सुंदरता, बल्कि आप आध्यात्मिक आनंद का भी अनुभव कर सकते हैं। जन्माष्टमी के दिन आधी रात को मंदिर उत्सव की रोशनी, प्रार्थनाओं और भक्ति संगीत से जगमगा उठता है। इस फंक्शन के बाद प्रसाद भी मिलता है।

ये भी पढ़े:जन्माष्टमी पर मिल रहीं 3 दिन की छुट्टियों में करें यहां घूमने की प्लानिंग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें