Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राApart from Bali and Maldives these 5 budget Friendly Places are Also good for honeymoon

Honeymoon Places: बाली-मालदीव के अलावा हनीमून के लिए ये 5 जगह हैं अच्छी, यहां भी सस्ते में हो जाएगा ट्रिप

  • Honeymoon Places: विदेशी जगह पर हनीमून की जब बात आती है जो सबसे पहले बाली और मालदीव दिमाग में आता है। हालांकि, इसके अलावा भी कुछ ऐसी विदेशी जगह हैं जहां पर हनीमून के लिए जा सकते हैं और ये जगह भी बजट फ्रेंडली हैं।

Honeymoon Places: बाली-मालदीव के अलावा हनीमून के लिए ये 5 जगह हैं अच्छी, यहां भी सस्ते में हो जाएगा ट्रिप
Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 24 July 2024 08:14 AM
हमें फॉलो करें

शादी की प्लानिंग करने के साथ ही हनीमून की प्लानिंग कर लेना भी काफी जरूरी होता है। दरअसल कहा जाता है कि शादी के बाद हनीमून ही ऐसा समय है जब आप एक दूसरे को ज्यादा अच्छे से समझ सकते हैं। साथ ही शादी में हुई थकान और तनाव को खत्म करने के लिए भी ये जरूरी होता है। हनीमून की प्लानिंग में फ्लाइट बुक करना, होटल के कमरे बुक करना, ट्रिप प्लान करना वगैराह शामिल होता है। इसलिए इसे अगर पहले से ही कर लिया जाए तो ट्रिप आसान हो जाता है। हालांकि सबसे पहले आपको ये सुनिश्चित करना होगा की आप आखिर जाना कहां है। ज्यादातर लोग इन दिनों हनीमून के लिए विदेश जाना चाहते हैं। ऐसे मे जब भी बात हनीमून की जगह की होती है तो दिमाग में बाली और मालदीव ही आता है। इन दोनों जगहों के अलावा आप इन 5 जगहों पर भी बजट फ्रेंडली हनीमून के लिए जा सकते हैं।

न्यूजीलैंड-भारत के बाहर सबसे रोमांचक हनीमून डेस्टिनेशन में से एक न्यूजीलैंड एक बेहतरीन जगह है। यहां बंजी जंप के साथ अपनी यात्रा शुरू करें। यहां पर आप लग्जरी क्रूज में भी जा सकते हैं।

स्विट्जरलैंड- बर्फ से ढके पहाड़, वनस्पतियों के चमकीले रंग और स्की ढलान को आपने फिल्मों में अक्सर देखा होगा। इस नजारे को हकीकत में देखना है तो अपने पार्टनर के साथ स्विट्जरलैंड जा सकते हैं। यहां पर अपने पार्टनर के साथ आप यादगार रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

श्रीलंका- भारत के सबसे करीब श्रीलंका है। पार्टनर के साथ हनीमून के लिए इस जगह पर जा सकते हैं। नुवारा एलिया जाएं और यहां बैठकर अपने पार्टनर के साथ एक कप चाय का आनंद लें। सुंदर झरनों, चाय के बागानों और पुरानी इमारतों को देखना चाहते हैं तो हनीमून के लिए श्रीलंका जाएं।

थाईलैंड- थाईलैंड भारत के बाहर सबसे अच्छे हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। यहां भव्य कोह फी फी द्वीप फेमस हनीमून डेस्टिनेशन है। समुद्र किनारे आराम करना हो या स्नोर्केलिंग का मजा लेना हो तो थाईलैंड जा सकते हैं।

टर्की- यह शहर सदियों के इतिहास में डूबा हुआ है। कप्पाडोसिया आप पार्टनर के साथ एयर बैलून की सवारी कर सकते हैं। ये बेहद मजेदार होगा, बीते दिनों ये जगह काफी वायरल भी हुई थी।

हनीमून पर जाने के लिए ये हैं बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन

नवंबर-दिसंबर में है शादी? हनीमून के लिए जानें इन विदेशी जगहों के नाम

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें