नवंबर-दिसंबर में है शादी तो जान लें इन विदेशी जगहों के नाम, रोमांटिक हनीमून के लिए हैं बेस्ट

International Honeymoon Destination: अगर आपकी शादी नवंबर-दिसंबर में है तो आपको हनीमून की प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए। खासकर अगर आप किसी विदेशी जगह पर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो।

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 19 Sep 2023 05:37 AM
share Share

शादी के बाद हर कपल की ख्वाहिश होती है कि वो हनीमून के लिए किसी ना किसी बेहद खूबसूरत और रोमांटिक जगह पर जाए। हर कपल के लिए हनीमून वाले वो 7-8 दिन यादगार होते हैं। हनीमून की यादें कपल्स को लाइफटाइम याद रहती हैं। ज्यादातर भारतीय कपल्स हनीमून के लिए विदेशी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। अगर आपकी शादी नवंबर या दिसंबर में है तो यकीनन आप इस समय हनीमून जाने की प्लानिंग कर रहे होंगे। ऐसे में आपको बता रहे हैं हनीमून के लिए फेमस विदेशी जगहों के बारे में। 

रोमांटिक हनीमून के लिए बेस्ट हैं विदेशी जगहें

1) मॉरीशस
मॉरीशस एक बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन है। जहां पर आपको खूबसूरत समुद्री तट देखने को मिलेंगे। यही वजह है कि इस जगह को धरती का स्वर्ग के नाम से जाना जाता है। हनीमून डेस्टिनेशन की लिस्ट में मॉरीशस कपल्स की फेवरिट डेस्टिनेशन है। 

2) फुकेत और क्राबी
थाईलैंड के बारे में सोचते ही वहां की नाइट लाइफ और पार्टियां लोगों के दिमाग में आती हैं। थाईलैंड में बैंकॉक और पटाया के अलावा और भी बहुत कुछ है। अगर आप एक मजेदार, आईलैंड पर हनीमून की तलाश में हैं, तो दक्षिणी थाईलैंड में फुकेत और क्राबी जा सकते हैं। यहां की शांति में आप पार्टनर के साथ यादगार पल बिता पाएंगे। 

3) बाली 
ये एक फेमस हनीमून डेस्टिनेशन है। जहां ज्यादातर कपल्स जाना पसंद करते हैं। आप पार्टनर के साथ बाली के खूबसूरत नजारों को एंजॉय कर सकते हैं। आप बाली को अपने होटल रूम में रहकर भी एंजॉय कर सकते हैं, बस इस बात का ध्यान रखें कि जिस भी प्रॉपर्टी में आप रूकें वहां सुविधाएं अच्छी हों। 

4) मालदीव
अगर आप उन लोगों में से हैं जो बाहर जाना पसंद करते हैं, तो मालदीव वह जगह है जहां आप अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं। शांति और सुकून में अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं तो आप मालदीव जा सकते हैं। यहां नीले पानी को देखना वाकई में आनंदमय होगा। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें