Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्रा5 places to visit during the 15th August and Raksha bandhan

15 अगस्त और रक्षाबंधन की छुट्टियों में घूमने के लिए नहीं समझ आ रही डेस्टिनेशन, इन 5 जगहों का करें रुख

  • Best Places To Travel: 15 अगस्त और रक्षाबंधन मिलाकर करीबन 5 दिन की छुट्टियां मिल रही हैं। ऐसे में आप घूमने-फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। यहां देखिए ऐसी 5 जगहों के बारे में जहां पर आप ट्रैवल कर सकते हैं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 10 Aug 2024 08:35 AM
share Share

जो लोग घूमने के शौकीन होते हैं तो वह अक्सर लंबी छुट्टियों ता इंतजार करते हैं। अगर आप भी लंबी छुट्टियों में घूमने जाते हैं तो 15 अगस्त और रक्षाबंधन पर मिलने वाली छुट्टियां आपके लिए हैं। इस दौरान आपको 5 दिन की छुट्टी मिल सकती हैं। ऐसे में डेस्टिनेशन सिलेक्ट करने में दिक्कत हो तो यहां देखिए कुछ जगह जहां आप जा सकते हैं। 

सिक्किम

सिक्किम को पूर्वोत्तर भारत में सात बहनों का भाई कहा जाता है। ये जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। प्राचीन झीलों और झरने के झरनों से लेकर गर्म झरनों और भारत के सबसे ऊंचे पहाड़ों की ऊंची चोटियों तक, सिक्किम में घूमने के लिए काफी जगह हैं। 15 अगस्त-राखी की छुट्टियों में आप इस खूबसूरत जगह पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

पंचगनी

ये जगह पर्यटकों को आकर्षित करती है। पंचगनी मुंबईकरों और पुणे के लोगों के लिए एक फेमस वीकेंड प्लेस है। यह भारत की ठंडी जगहों में से एक है। पंचगनी खूबसूरती से पांच हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस हिल स्टेशन की प्राकृतिक सुंदरता और सुहावना मौसम एंजॉय करने लायक होता है।

ऊटी

ऊटी दक्षिण भारत का एक खूबसबरत हिल स्टेशन है। यहां का नजारा बहुत अलग सुंदर होता है। हरे-भरे जंगल, सुंदर बगीचे, बड़े डैम से घिरी झिलमिलाती झीलें और पहाड़ियों के बीच ये जगह आपको खुश कर देंगी।

गंगटोक

गंगटोक सिक्किम राज्य का सबसे बड़ा शहर है। ये जगह हिमालय पर्वत माला पर शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर 1437 मीटर की ऊंचाई स्थित है। त्सोमो झील, बान झाकरी, ताशी व्यू पॉइंट जैसी जगहों पर जरूर जाएं।

पांडिचेरी

इस जगह के पर्यटक आकर्षणों में भारतीय और फ्रांसीसी का मेल खूबसूरती से दिखता है। आकर्षक गलियों से लेकर प्राचीन समुद्र तटों और कोलोनियल इमारतों तक, यहां देखने के लिए काफी कुछ है। भारत के आकर्षणों में से एक इस फ्रांसीसी शहर में छुट्टियां मनाने के लिए यहां जा सकते हैं। पांडिचेरी में घूमने जाएं तो यहां की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर जरूर करें।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें