Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Tips to decorate and organize Kitchen Cabinet give it a beautiful look

रसोई की तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग जब ऐसे करेंगी डेकोरेट, इन टिप्स की मदद से किचन कैबिनेट को दें नया लुक

  • हर होममेकर चाहती हैं कि उसकी रसोई साफ-सुथरी और बेहद ही सुंदर लगे। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी आसान टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने किचन कैबिनेट को डेकोरेट कर सकती हैं। इससे आपकी रसोई को एकदम ऑर्गेनाइज और सुंदर लुक मिलेगा।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानWed, 4 Sep 2024 12:56 PM
share Share

कहते हैं किसी घर की साफ-सफाई का जायजा लेना हो तो वहां की रसोई पर नजर डालकर पता लगाया जा सकता है। पूरे घर की हेल्थ भी किचन से जुड़ी होती है इसलिए इसकी साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी हो जाता है। हर होम मेकर अपने किचन में घंटो बिताती है। ऐसे में उसकी साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखती है। किचन में चीजों को ऑर्गेनाइज ढंग से रखने के अलावा आजकल उसे सजाकर रखने का ट्रेंड भी शुरू हो गया है। खासतौर से किचन कैबिनेट जहां सारा का सारा सामान रखा होता है, उसे ऑर्गेनाइज रखना और डेकोरेट कर के रखने से पूरे किचन के लुक को एन्हांस किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं किचन कैबिनेट को डेकोरेट करने के कुछ टिप्स।

छोटे-छोटे पौधों से बढ़ाएं किचन की सुंदरता

हरे-भरे पौधे जहां भी रहते हैं उस जगह की खूबसूरती अपने आप ही बढ़ जाती है। अपनी किचन को भी सुंदर और नेचुरल लुक देने के लिए आप प्लांट्स का यूज कर सकती हैं। अगर आपके किचन कैबिनेट ओपन डिजाइन में हैं तो आप छोटे-छोटे गमलों में पौधे लगाकर कैबिनेट पर सजा सकती हैं। धनिया, अजवाइन और पुदीना जैसे प्लांट्स आसानी से उग जाते हैं और खाने में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। हरे-भरे पौधे लगाने से किचन की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही एनवायरमेंट भी शुद्ध होता है और किचन में ताजगी बनी रहती है।

मैट्स का करें भरपूर इस्तेमाल

किचन कैबिनेट की सुंदरता और स्पेस को बढ़ाने के लिए आप किचन के फर्श के साथ- साथ, कैबिनेट के नीचे भी मैट बिछा सकती हैं। यह कई तरीके से फायदेमंद है। मैट बिछाने से किचन की खूबसूरती तो बढ़ेगी ही, इसके अलावा किचन स्लैब पर गंदगी भी जमा नहीं होगी। इसके अलावा कैबिनेट के अंदर भी सामान के नीचे छोटे-छोटे से मैट बिछा दें। ये आपके कैबिनेट को क्लीन और ऑर्गेनाइज रखेगा।

वॉलपेपर से दें कैबिनेट को नया लुक

किचन कैबिनेट को तो बार-बार चेंज किया नहीं जा सकता है। ऐसे में इन्हें नया लुक देने के लिए रंग-बिरंगे वॉलपेपर का इस्तेमाल किया जा सकता है। मार्केट में अलग-अलग प्रकार के डिजाइनर वॉलपेपर मौजूद हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इसके साथ ही इन वॉलपेपर को लगाना भी बहुत आसान होता है। आप इन वॉलपेपर को वुडन कैबिनेट पर लगाकर एक नया और खूबसूरत लुक दे सकती हैं।

कैबिनेट को करें पेंट

अगर आपके वुडन कैबिनेट की रंगत उड़ गई है, जिसकी वजह से वो पुराना और गंदा दिखने लगा है तो आप पेंटिंग की मदद से इसे नया लुक दे सकती हैं। मार्केट मे ऑयल पेंट अवेलेबल है। आप अपनी किचन के वॉल कलर को ध्यान में रखते हुए, अलग-अलग रंग से किचन के कैबिनेट को पेंट कर सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें