धनतेरस पर इन चीजों को गिफ्ट करना होता है अनलकी you should not gift these things on dhanteras, लाइफस्टाइल - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़you should not gift these things on dhanteras

धनतेरस पर इन चीजों को गिफ्ट करना होता है अनलकी

Don't Buy These Things on Dhanteras : कई लोग इस दिन अपनों को गिफ्ट्स भी देते हैं। माना जाता है कि धनतेरस के दिन गिफ्ट देना भी शुभ होता है लेकिन कुछ चीजों को गिफ्ट करने से बचना चाहिए।

pratima लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 22 Oct 2022 01:05 PM
share Share
Follow Us on
धनतेरस पर इन चीजों को गिफ्ट करना होता है अनलकी

धनतेरस का त्योहार बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि अगर इस दिन आप नया कारोबार शुरू करते हैं या नई चीजें खरीदते हैं, तो आपके लिए लकी होता है। कई लोग इस दिन अपनों को गिफ्ट्स भी देते हैं। माना जाता है कि धनतेरस के दिन गिफ्ट देना भी शुभ होता है। आप अगर अपने दोस्तों और फैमिली को गिफ्ट देने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो जान लें कि किन चीजों को गिफ्ट देना आपके लिए अनलकी हो सकता है। कहते हैं कि इन चीजों को धनतेरस पर खरीदना भी अशुभ होता है। ऐसे में जाहिर-सी बात है कि किसी को गिफ्ट देने के लिए आपको उस चीज को खरीदन होगा। ऐसे में खरीदन और गिफ्ट करना दोनों ही अनलकी है।


लोहे से बनी चीजें 
धनतेरस पर कभी भी अपने दोस्तों या फैमिली को लोहे से बनी हुई चीजें न दें। यह अनलकी होता है। 

 

कांच का सामान 
कई लोग कांच से बने हुए शो पीस आइटम या फिर बाउल, गिलास भी गिफ्ट करते हैं लेकिन धनतेरस पर इन चीजों को गिफ्ट करने से बचना चाहिए। 

 

काले रंग की चीजें 
आप जानते ही हैं कि शुभ कार्यों में काले रंग को वर्जित माना जाता है इसलिए कोशिश करें कि आप धनतेरस पर दोस्त को कोई गिफ्ट दे रहे हैं, तो इसका रंग काला न हो। 


खाली बर्तन 
आप अगर पीतल या तांबे के बर्तन गिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको बर्तनों में कुछ भरकर ही गिफ्ट करना चाहिए। कभी भी खाली बर्तन गिफ्ट न करें। 


प्लास्टिक की चीजें 
आजकल प्लास्टिक की चीजें देखने में बहुत सुंदर लगती हैं लेकिन आप अगर लाइफ में नेगेटिव वाइब्स नहीं लाना चाहते हैं, तो आप किसी को भी धनतेरस के दिन प्लास्टिक का सामान गिफ्ट न करें। 

 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।