Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़follow ayurveda beauty rules for longterm younger and glowing skin

सुंदरता को बरकरार रखना है तो आयुर्वेद में बताए इन नियम को जरूर करें फॉलो

Ayurveda Rules For Beauty: उम्र बढ़ने के बाद भी यंग और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आयुर्वेद में बताए गए इन नियमों को डेली रूटीन में शामिल करें। इससे आप लंबे समय तक स्वस्थ और खूबसूरत बने रहेंगे।

Aparajita लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSun, 28 May 2023 10:43 AM
share Share
Follow Us on
सुंदरता को बरकरार रखना है तो आयुर्वेद में बताए इन नियम को जरूर करें फॉलो

आयुर्वेद में स्वस्थ रहने के ढेरों नियम बताए गए हैं। जिसमे सुंदरता को बरकरार रखने के नियम भी शामिल है। कई सारे नियम और तरीके हैं जिससे उम्र बढ़ने के बाद भी स्किन में ग्लो बना रहेगा और झुर्रिया नहीं पड़ेगी। बस जरूरत है डेली आयुर्वेद के बताए इन रूटीन को फॉलो करने की। बहुत सारे नियम शरीर को अंदर से स्वस्थ और जवां बनाते हैं तो वहीं बहुत से नियम स्किन के ऊपर भी फॉलो किए जाते हैं। जो आपको लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद करेंगे। तो चलिए जानें उन आयुर्वेद के नियम को, जो लंबे समय तक आपको जवां दिखाने में मदद करेंगे।

अभ्यंग
आयुर्वेद में शब्द है अभ्यंग, जिसका अर्थ है मसाज। इसमे गर्म हर्बल तेल से शरीर और चेहरे की मालिश की जाती है। जिससे कि पूरे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बना रहे। रोजाना नहाने से पहले बादाम, नारियल या तिल में से किसी एक तेल को हल्का गुनगुना कर पूरे बॉडी और फेस को मसाज दी जाती है। जिससे ना केवल बॉडी रिलैक्स होती है बल्कि स्किन की हेल्थ में भी सुधार होता है और वो नेचुरली मॉइश्चराइज हो जाती है। 

हर्बल फेस मास्क
चेहरे पर कांति और ग्लो बनाकर रखनी है तो सप्ताह के कुछ दिनों में चेहरे पर हर्बल फेस मास्क जरूर लगाएं। हल्दी, चंदन, गुलाब,, नीम, शहद इनसे तैयार हर्बल फेस मास्क स्किन को चमक देते हैं। साथ ही एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टी स्किन काम्पलेक्शन को सुधारने में भी मदद करते है। 

मुंह की सफाई
चेहरे की सुंदरता केवल स्किन से ही नहीं है बल्कि आयुर्वेद में मुंह की साफ-सफाई को सुंदरता में गिना गया है। मुंह से निकलने वाली बदबू को दूर करने के लिए रोजाना जीभ को साफ करने का नियम शामिल है। आयुर्वेद के अनुसार जीभ सेहत का आईना है। केवल जीभ देखकर भी किसी इंसान की सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसलिए रोजाना जीभ को तांबे या स्टील के स्क्रेपर से जरूर साफ करें। 

माइंडफुल इटिंग
आयुर्वेद में खाने और सुंदरता का गहरा कनेक्शन है। हम जैसा खाते हैं वैसा ही असर तन पर दिखता है। इसलिए सही और सेहतमंद खाने को ही चुनें। इसके साथ ही खाना धीरे-धीरे और पूरी तरह से चबाकर खाना चाहिए। आयुर्वेद में खाने को आनंद के साथ खाने का नियम बताया गया है। जिसमे खाने की महक और स्वाद शामिल है। 
ध्यान रहे कि चेहरे की सुंदरता तभी बरकरार रहती है जब हेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान के साथ आयुर्वेद के इन नियमों को फॉलो किया जाए। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें