Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़dalai lama motivational quotes about life in hindi

जीवन में मन की शांति तलाशने में मदद करेंगे दलाई लामा के ये विचार

Dalai Lama Quotes in Hindi : पॉजिटिव रहने से हमारी मेंटल हेल्थ भी अच्छी होती है और साथ भी किसी काम को करने का हमारा जुनून भी रहता है। लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी के कई फायदे होते हैं|

pratima लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 1 Dec 2022 01:50 PM
share Share

कहते हैं हमारा नजरिया जैसा होता है, हम वैसे ही बन जाते हैं। ऐसे में हमें अपनी सोच पॉजिटिव रखनी चाहिए। पॉजिटिव रहने से हमारी मेंटल हेल्थ भी अच्छी होती है और साथ भी किसी काम को करने का हमारा जुनून भी रहता है। लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी के कई फायदे होते हैं इसलिए आपको हमेशा अच्छा ही सोचना चाहिए। संघर्ष के दिनों में पॉजिटिव सोच ही है, जो हमें परेशानियों से लड़ने की शक्ति देती है। तिब्बत के राष्ट्राध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा ने भी जीवन के प्रति कई सकारात्मक विचार देते हैं। आइए, जानते हैं दलाई लामा के कोट्स- 


-क्रोध और घृणा हमेशा से ही कमजोरी के संकेत रहे हैं, इसलिए आपको दया और करुणा से इंसानों के साथ पेश आना चाहिए। 

-हृदय परिवर्तन के द्वारा ही दुनिया में वास्तविक परिवर्तन आ सकता है। 


-पीड़ा में इंसान को बदलने की शक्ति होती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप खुद को नकारात्मक रूप से बदल देंगे बल्कि आप ज्ञान और संयम के सिरे तलाशकर खुद में परिवर्तन करना होगा। 


-बहुत पढ़े-लिखे या पैसे वाले लोगों का कोई फायदा नहीं है, अगर आपके मन में शांति नहीं है, तो फिर आप कभी खुश नहीं रह सकते हैं। 


-बाहर से खुद को बदलने से अच्छा है कि आप सकारात्मक रूप से अंदर से खुद को बदलें। यही एक असली बदलाव होगा। 


-सफलता का मतलब यह नहीं है कि आपको किसी दूसरे से बेहतर बनना है बल्कि इसका मतलब यह है कि आपको खुद से बेहतर बनकर दिखाना है। यही असली बदलाव है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें