Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपHappy Mahashivratri 2025 Wishes Messages and greetings to update status and share with dear ones

Mahashivratri Wishes: भोलेनाथ की भक्ति से नूर…महाशिवरात्रि पर शेयर करें शिव भक्ति भरे ये मैसेज

  • आज यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन अपनों को शिव भक्ति भरे शुभकामना संदेश शेयर करना चाहते हैं तो यहां से चुनें बेस्ट मैसेज।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानWed, 26 Feb 2025 07:52 AM
share Share
Follow Us on
Mahashivratri Wishes: भोलेनाथ की भक्ति से नूर…महाशिवरात्रि पर शेयर करें शिव भक्ति भरे ये मैसेज

महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा की जाती है। इस खास दिन पर सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ती है। आज यानी 26 फरवरी को ये पावन त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर कई लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भेजना पसंद करते हैं। आप भी अपनों को खास मैसेज के जरिए हैपी महाशिवरात्रि कह सकते हैं। यहां से चुनें बेस्ट मैसेज-

1) आई है शिवरात्रि मेरे भोले बाबा का दिन

शिव के चरणों में शीश झुकाने दो

भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो!

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

2) भोले बाबा आएं आपके घर,

जीवन को खुशियों से दें भर।

न हो जीवन में कोई दुख,

घर-परिवार में बना रहे सुख।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

3) भोलेनाथ की भक्ति से नूर मिलता है

शिव के भजनों से दिल को सुरूर मिलता है।

जो भी जपता से श्रद्धा से प्रभु का नाम

कुछ न कुछ उसे जरूर मिलता है।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

4) तन की जाने

मन की जाने

जाने चित की चोरी

उस शिव के हाथ में हैं तेरी मेरी डोरी।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

5) आओ भगवान शिव को नमन करें,

उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे

शिवरात्रि की बधाई।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

6) महाशिवरात्रि पर करिए भोले भंडारी का जाप

महाकाल के जाप से धुल जाते हैं सारे पाप।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

7) सारा जगत है मेरे भोले बाबा की शरण में,

शीश झुकाते हैं हम भगवान शिव के चरण में।

महाकाल बना लो हमें अपने चरणों की धूल

इस शिवरात्रि ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

8) आज जमा लो भांग का रंग,

आपके जीवन बीते खुशियों के संग।

भोलेनाथ की कृपा बसरे आप पर,

जिंदगी में भर जाए नई उमंग।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

9) भोलेनाथ आए आपके द्वार,

भर दें जीवन में खुशियों की बहार,

ना रहे जीवन में कोई भी दुख,

हर ओर फैल जाए सुख ही सुख।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

10) ना पूछो मुझसे मेरी पहचान,

मैं तो भस्मधारी हूं,

भस्म से होता जिनका श्रृंगार,

मैं उस शिव शंकर का पुजारी हूं।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

11) बस एक फूल,

और एक बेलपत्र,

एक लोटा हो जल की धार,

इतने में ही भोलेनाथ कर दें

हम सबका उद्धार।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

12) यह दुनिया है भोले तेरी शरण में

सर झुकाते हैं शिव तेरे चरण में

हम तो हैं तेरे चरणों की धूल

आओ शिव जी पर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल!

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों को भेजें खास शुभकामना संदेश, यहां देखिए 10+ मैसेज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।