Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीHariyali Teej 2024 Recipe In Hindi How To Make Nariyal Ki Kheer

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर बनाएं नारियल की खीर, खाकर हर कोई करेगा तारीफ

  • Nariyal Ki Kheer: हरियाली तीज पर अपनों के लिए कुछ टेस्टी बनाना है तो मीठे से अच्छा क्या होगा। आप इस खास मौके परे नारियल की खीर बना सकते हैं। यहां देखिए इसे बनाने का तरीका।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 6 Aug 2024 04:00 AM
share Share

सावन में आने वाली हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। महिलाएं इस त्योहार की तैयारी काफी समय से कर रही थीं। इस दिन साज श्रृंगार के अलावा महिलाएं अलग-अलग तरह की टेस्टी डिशेज भी घर पर तैयार करती हैं। तीज त्योहारों पर महिलाएं मीठा बनाना पसंद करती हैं। वहीं घर वाले भी इस मीठे को खाना खूब पसंद करते हैं। हरियाली तीज के मौके पर अगर आप भी मीठे में कुछ अलग और टेस्टी बनाना चाहती हैं तो नीरियल की खीर बना सकती हैं। यहां पर नारियल की खीर बनाने का तरीका बता रहे हैं। आप भी जानिए इसकी रेसिपी।

नारियल की खीर बनाने के लिए आपको चाहिए-

- 100 ग्राम चावल

- 3 टिन नारियल का दूध

- 1 टिन मिल्कमेड

- 200 ग्राम खोया

- 1 चम्मच सौंफ पाउडर

- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

- 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर

- कुछ केसर के रेशे

- एक मुट्ठी पिस्ता, अखरोट

- स्वादानुसार चीनी या गुड़

नारियल की खीर कैसे बनाएं

इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल को करीब 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें फिर नारियल का दूध, मिल्कमेड, चीनी, केसर और खोया को मिलाएं। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें दालचीनी, इलायची और सौंफ पाउडर डालकर उबाल लें। जब दूध अच्छे से पक जाए तो उसमें चावल मिलाएं। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर पैन में घी डालें और उसमें पिस्ता और अखरोट डालें, दोनों को सेक कर एक तरफ रख लें। जब ये दोनों चीजें ठंडी हो जाएं तो मेवा को दरदरा पीस लें। अब खीर में इस पाउडर को मिलाएं और सर्व करें।

ये भी पढ़े:नए साल के पहले दिन बनाएं कुछ मीठा,ट्राई करें संतरे की खीर की ये रेसिप

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें