प्रेगनेंट महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है प्रोटीन, जानिए क्या खाकर होगी पूर्ति
प्रेगनेंट महिलाओं को खाने-पीने के साथ पोषक तत्वों की सही मात्रा का खास ख्याल रखना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि आखिर प्रेगनेंट महिलाओं के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है और इसकी पूर्ति के लिए क्या खाएं।

प्रेगनेंट महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की अच्छी सेहत के लिए खान-पान का खास ख्याल रखना जरूरी है। इस समय पर घर का बना खाना खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, घर का बना खाना खाने के साथ इस बात का भी ख्याल रखना जरूरी होता है कि आप पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं। सभी पोषक तत्वों के साथ प्रेगनेंट महिलाओं को प्रोटीन की मात्रा पर भी ध्यान देना चाहिए। जानिए, प्रेगनेंसी में क्यों जरूरी है प्रोटीन और इसकी पूर्ति कैसे करें।
प्रेगनेंसी में क्यों जरूरी है प्रोटीन
प्रोटीन की जरूरत हर उम्र में होती है और अगर आप प्रेगनेंट हैं तो गर्भ में पल रहे शिशु के सही विकास के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। जी हां, प्रोटीन बच्चे के सेल्स, टिशू और अंगों के निर्माण के लिए जरूरी है। इसी के साथ ये प्लेसेंटा के लिए भी ये जरूरी है, क्योंकि ये बच्चे को पोषक तत्व और ऑक्सीजन देता है। बच्चे के साथ प्रोटीन मां के शरीर के लिए भी जरूरी है। अगर प्रेगनेंसी में प्रोटीन की मात्रा पर ध्यान न दिया जाए तो जन्म लेने वाले बच्चे का वजन कम हो सकता है, समय से पहले प्रसव और प्रेगनेंसी संबंधी समस्याओं का खतरा खतरा बढ़ सकता है।
प्रोटीन की पूर्ति के लिए क्या खाएं
मछली और सीफूड- सैल्मन, टूना और दूसरी मछलियां प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं, जो गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग के विकास के लिए फायदेमंद होती हैं।
अंडे- एक संपूर्ण प्रोटीन स्रोत है। ये भी भ्रूण के दिमाग के विकास के लिए जरूरी है।
डेयरी प्रोडक्ट- दूध, पनीर और दही प्रोटीन और कैल्शियम देते हैं, जो हड्डियों के विकास के लिए जरूरी है।
बीन्स और फलियां- बीन्स, दाल और छोले बेहतरीन प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सोर्स हैं।
नट्स और बीज- बादाम, अखरोट और चिया सीड्स भी प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।