Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडmahashivratri unique baby boy names list inspired by lord shiva mahadev ke naam par ladkon ke naam powerful baby names

Mahashivratri : भगवान शिव के सुंदर नामों में से चुनें बेटे के लिए एक नाम, जीवन भर मिलेगा आशीर्वाद

  • Mahashivratri 2025 Baby Boy Names: अगर आप खुद को भगवान शिव का भक्त मानते हैं और चाहते हैं कि आपके बेटे पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहे तो भोलेबाबा के खूबसूरत नामों में से एक नाम उसके लिए पसंद करें। बेबी नेम लिस्ट में शामिल भगवान शिव का हर नाम मॉर्डन होने के साथ एक खास मतलब भी रखता है।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 10:45 AM
share Share
Follow Us on
Mahashivratri : भगवान शिव के सुंदर नामों में से चुनें बेटे के लिए एक नाम, जीवन भर मिलेगा आशीर्वाद

Latest and unique baby name list with meaning: भोलेबाबा के भक्त इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी को रखने जा रहे हैं। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन में व्रत रखने वाले साधक की सभी मनोकामनाएं भोलेबाबा पूरी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता पार्वती के साथ भगवान शिव का विवाह हुआ था। ऐसे में अगर आप इस पावन दिन अपने बेटे को भगवान शिव का कोई प्यारा और यूनिक नाम देना चाहते हैं तो ये लेटेस्ट बेबी ब्वॉय नेम लिस्ट आपके काम आ सकती है। इस बेबी नेम लिस्ट में शामिल हर नाम का एक खास और अलग मतलब है। तो भोलेनाथ का आशीर्वाद नाम के रूप में हमेशा अपने लाड़ले के साथ बनाए रखने के लिए पसंद करें भोलेबाब के नाम पर रखा गया एक बेबी नेम।

भगवान शिव के नामों पर रखें बेटे का नाम

रूद्र- भगवान शिव के इस नाम का मतलब शत्रु को हराने वाला है। अगर आप अपने बेटे में भोलेबाबा का यह गुण देखना चाहते हैं तो उसे उनका रूद्र नाम दे सकते हैं।

आशुतोष- भगवान शिव के इस नाम का मतलब होता है- तुरंत प्रसन्न होने वाला।

शिवांश- शिव के अंश को शिवांश कहते हैं। बेटे को दिया शिवांश नाम भगवान भोलेनाथ के वरदान की तरह है।

शिवयुज- भगवान शिव के इस अनोखे और एकदम अलग नाम का मतलब शिव का उपासक या पूजा करने वाला होता है।

अनघ- अगर आप अपने बेटे में अच्छे संस्कार देखना चाहते हैं तो उसे भगवान शिव का यह नाम दे सकते हैं। अनघ नाम का मतलब होता है, ऐसा व्यक्ति जो पाप और दोष से रहित हो।

अमरेश- अमरेश नाम का मतलब देवताओं के देव होता है।

मृत्युंजय- भगवान शिव को मृत्युंजय भी कहा जाता है। इस नाम का अर्थ होता है मृत्यु को दूर करने और जीतने वाला। बता दें, समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को पीकर भगवान शिव ने मृत्यु पर विजय प्राप्त की थी।

चंद्रेश- भगवान शिव के शीश पर चंद्रमा विराजमान रहता है। इसलिए भगवान शिव को चंद्रेश नाम से भी जाना जाता हैं।

अकुल- भगवान शिव गृहस्थ थे, इसलिए उन्हें अकुल भी कहा जाता है। अकुल का अर्थ है परिवार रहित।

अनिकेत- महादेव के कई नामों में से एक नाम अनिकेत भी है। अनिकेत का अर्थ सबका स्वामी होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें