बच्चे के जीवन को बनाना चाहते हैं संगीत जैसा मधुर तो रखें ये यूनिक नाम, बेबी नेम लिस्ट का हर दूसरा नाम पहले से अच्छा
- Music Inspired Baby Names: संगीत आत्मा को छूने वाली कला है, और इससे प्रेरित नाम आपके बच्चे को एक अनूठा और मधुर व्यक्तित्व दे सकते हैं। इस बेबी लिस्ट में शामिल हर नाम का एक गहरा मतलब है, जो बच्चे के जीवन को मधुरता से भर सकता है।

अगर आपको संगीत से बेहद प्यार है, आप घंटों अपना मनपसंद संगीत गुनगुनाते रहते हैं तो ये बेबी नेम लिस्ट आपकी खुशी को दोगुना करने वाली है। जी हां, भारतीय संस्कृति में संगीत का गहरा महत्व है और आप अगर संगीत की चमक और मधुरता अपने बच्चे के चेहरे पर भी देखना चाहते हैं तो उसे इस यूनिक बेबी नेम लिस्ट में से कोई एक प्यारा नाम पसंद करके दें। इस बेबी लिस्ट में शामिल हर नाम का एक गहरा मतलब है, जो बच्चे के जीवन को मधुरता से भर सकता है।
लड़कों के लिए संगीत से प्रेरित नाम
राग (Raag)
राग का मतलब संगीतमय रचना होता है। यह भारतीय शास्त्रीय संगीत का आधार है। अगर आप अपने बेटे को रचनात्मक और शांत स्वभाव वाला बनाना चाहते हैं तो उसे यह नाम दें ।
सूर (Sur)
सूर का मतलब होता है स्वर या संगीतमय नोट। यह नाम संगीत की मधुरता को दर्शाने के साथ छोटा और प्यारा भी है। जो अपने बेटे पर हर उम्र में अच्छा लगेगा।
आलाप (Alaap)
आलाप का अर्थ होता है-राग का प्रारंभिक हिस्सा, जो बिना ताल के गाया जाता है । बेटे को दिया गया यह नाम उसके स्वतंत्र व्यक्तित्व को दर्शाता है।
तान (Taan)
तान का अर्थ है तेज और जटिल स्वर वाला। अगर आप बेटे को ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरा हुआ बनाना चाहते हैं तो उसे यह नाम दे सकते हैं।
सारंग (Sarang)
सारंग एक प्रसिद्ध राग का नाम है, जो मधुर और भावनात्मक होता है। यह नाम शांत और संवेदनशील स्वभाव वाले बच्चों के लिए परफेक्ट हो सकता है।
लड़कियों के लिए संगीत से प्रेरित नाम
स्वरा (Swara)
स्वरा का अर्थ संगीत का स्वर या नोट होता है। यह सात स्वरों (सा, रे, गा, मा, पा, धा, नी) से प्रेरित है। यह नाम मधुर और स्त्रीलिंग गुणों को दर्शाता है। आप इस नाम को अपनी बेटी के लिए पसंद कर सकते हैं।
रागिनी (Ragini)
रागिनी का अर्थ मधुर संगीतमय रचना होता है। यह नाम उन लड़कियों के लिए है अच्छा हो सकता है, जो कला और संस्कृति से जुड़ी हुई हों या आप उसे उस क्षेत्र से जुड़ा हुआ देखना चाहते हैं।
अभिरि (Abhiri)
अभिरि नाम का अर्थ भारतीय संगीत की एक रागिनी होता है।
अदाना (Adana)
अदाना नाम का अर्थ होता है एक राग जो सौंदर्य, शालीनता और लालित्य का प्रतिनिधित्व करता है।
भैरवी (Bairvi)
भैरवी नाम का अर्थ एक राग, देवी काली का एक रूप होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।