Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडholi 2025 latest Indian hindu baby names inspired by holi colours with beautiful meaning unique baby names in hindi

Baby Names: होली के रंगों से जुड़े हैं बच्चों के ये खूबसूरत नाम, देखिए यूनिक बेबी नेम लिस्ट

  • Baby Names Inspired By Holi Colours: इस बेबी नेम लिस्ट में शामिल हर नाम का मतलब एक खास रंग से जुड़ा हुआ है। तो बिना देर किए अपने पसंदीदा रंग से जुड़ा कोई एक नाम अपने बच्चे के लिए पसंद कर लीजिए।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानThu, 27 Feb 2025 10:39 AM
share Share
Follow Us on
Baby Names: होली के रंगों से जुड़े हैं बच्चों के ये खूबसूरत नाम, देखिए यूनिक बेबी नेम लिस्ट

Baby Names Inspired By Holi Colours: मौज-मस्ती और रंगों का त्योहार होली बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। ऐसे में आपके जीवन में खुशियों के रंग भरने वाले अपने बेबी के लिए अगर आप कोई प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो ये बेबी नेम लिस्ट आपकी मुश्किल को आसान बनाने वाली है। इस बेबी नेम लिस्ट में शामिल हर नाम का मतलब एक खास रंग से जुड़ा हुआ है। तो बिना देर किए अपने पसंदीदा रंग से जुड़ा कोई एक नाम अपने बच्चे के लिए पसंद कर लीजिए। बेबी लिस्ट में शामिल हर नाम बेहद यूनिक और खूबसूरत है।

रंग-बिरंगे रंगों से जुड़े बच्चों के खूबसूरत नाम

धवल- 'ध' अक्षर से शुरू होने वाले धवल नाम का मतलब उज्‍जवल और सफेद रंग होता है।

चैरी- अगर आप लाल रंग बेहद पसंद करते हैं और आप अपनी बेटी के लिए भी कोई मिठास से भरा लाल रंग से जुड़ा नाम पसंद करना चाहते हैं तो उसे चैरी नाम दे सकते हैं। चैरी की मतलब लाल रंग का मीठा फल होता है। बेटी को निक नेम के तौर पर आप चैरी नाम दे सकते हैं।

हुमेर- हुमेर नाम का मतलब होता है लाल रंग। ये काफी प्यारा और यूनीक नाम है, जो आपके बेटे और बेटी दोनों को पर खूब जंचेगा।

माणिक्य- अगर लाल रंग आपका फेवरेट है और आप अपनी बेटी को कोई यूनिक ट्रेडिशनल नाम खोज रहे हैं तो माणिक्य नाम आपको बेहद पसंद आने वाला है। माणिक्य का मतलब लाल रंग होता है।

कैरव- बेबी बॉय का यह नाम सुनने में काफी यूनिक लगता है। इस नाम का मतलब सफेद कमल का फूल होता है।

​नील- अगर आपको नीला रंग बेहद पसंद है तो प्‍यारा और छोटा सा नाम नील आप अपने बेटे के लिए पसंद कर सकते हैं। नील का मतलब गहरा आसमानी रंग होता है।

अंबर- बेटे को दिया गया अंबर नाम सुनने में बेहद अच्छा लगता है। बात अगर इस नाम के भीतर छिपे अर्थ की करें तो पीले नारंगी रंग को अंबर कहा जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।