Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रhow to understand people in few minutes 6 human behavior can help you

किसी इंसान की नियत पता करने के लिए कुछ मिनट ही हैं काफी, इन बातों पर करें गौर

How To Understand Human Behavior: किसी इंसान के व्यवहार को समझना चाहते हैं जिससे कि उसके बारे में पता चल सके तो उसके बोलने और हरकतों के अंदाज को देखें। इसकी मदद से आसानी से पता चल जाएगा ह्यूमन बिहेवियर।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 March 2025 01:58 PM
share Share
Follow Us on
किसी इंसान की नियत पता करने के लिए कुछ मिनट ही हैं काफी, इन बातों पर करें गौर

लाइफ में कई बार हम किसी इंसान से बहुत कम देर के लिए मिलते हैं। इतने कम वक्त में किसी के व्यवहार और नीयत को समझना मुश्किल लगता है। लेकिन साइकोलॉजी कहती है कि कुछ खास तरह के बिहेवियर की मदद से इंसान के नेचर को समझा जा सकता है। अगर किसी इंसान से कुछ मिनट भी मिला जाए और वो इन 6 तरह की हरकतों को कर रहा है तो उसकी नियत का अंदाजा बड़े आसानी से लगाया जा सकता है।

1) अगर कोई इंसान बहुत ज्यादा बातें करता है और बातें बनाता है तो इसका संकेत है कि उसकी मानसिकता सबसे ज्यादा कमजोर है।

2) अगर कोई इंसान हर छोटी-बड़ी बात पर मजाक करता है और दूसरों का मजाक बनाता है तो इस तरह का व्यवहार इंसान की खतरनाक पर्सनैलिटी को दिखाता है। इस तरह के इंसान सबसे ज्यादा फ्रस्टेटेड होते हैं और सोसाइटी के लिए खतरनाक रहते हैं।

3) ऐसा इंसान जो लोगों से नजरें चुराता है तो संकेत है कि वो कुछ छिपा रहा है।

4) कुछ इंसान फ्लैशी, चमकीले कपड़े पहनकर रेडी होते हैं। जिससे हर किसी का अटेंशन आसानी से ले सकें।

5) कुछ लोग काफी धीरे से बात करते हैं। ऐसे इंसान का नेचर काफी कैलकुलेटिव होता है।

6) अगर कोई इंसान सामने वाले के व्यवहार को कॉपी कर रहा है। तो इसका मतलब है कि वो आपके साथ तालमेल बिठाना चाह रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें