गर्मियां शुरू होने से पहले ही बढ़ रहा है मक्खियों का आतंक, छुटकारा देंगे ये 3 घरेलू टिप्स
Effective Ways to Get Rid of Houseflies: अगर आप भी घर में इधर-उधर घूमने वाली इन मक्खियों से परेशान हो चुके है तो परेशान होने की जगह इन आसान घरेलू नुस्खों को आजमाकर जरूर देखिए। ये घरेलू नस्खे ना सिर्फ आजमाने में बेहद आसान हैं बल्कि आपकी परेशानी को दूर करने में भी बेहद असरदार हैं।

Lifestyle Hacks: तापमान में हल्की गर्मी बढ़ते ही घर के आंगन और किचन में मक्खियों का आंतक भी बढ़ने लगता है। ये मक्खियां ना सिर्फ व्यक्ति का आंगन में बैठना मुश्किल कर देती हैं बल्कि रसोई के रखे भोजन को भी दूषित करके कई बीमारियों का कारण बन सकती हैं। जिसकी वजह से इन मक्खियों से छुटकारा पाना जरूरी हो जाता है। अगर आप भी घर में इधर-उधर घूमने वाली इन मक्खियों से परेशान हो चुके है तो परेशान होने की जगह इन आसान घरेलू नुस्खों को आजमाकर जरूर देखिए। ये घरेलू नस्खे ना सिर्फ आजमाने में बेहद आसान हैं बल्कि आपकी परेशानी को दूर करने में भी बेहद असरदार हैं। आइए जानते हैं अपने घर को बीमार फैलाने वाली इन मक्खियों से दूर रखने के लिए आजमाने होंगे क्या टिप्स।
मक्खियों की समस्या से निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे
तेजपत्ता
तेजपत्ता का उपाय मक्खी, मच्छर और फ्रूट फ्लाइज को दूर भगाने में मदद कर कता है। इस उपाय के लिए आपको एक बड़ा कटोरा या मिट्टी का दीपक लेकर उसमें 5 तेजपत्ता, 5 कपूर, 2 चम्मच नीम या सरसों का तेल डालकर जला देना है। इस उपाय को करते समय रसोई के दरवाजे, खिड़की बंद रखें। ताकि रसोई घर में सारा धुआं इकट्ठा हो जाए। तेजपत्ते की गंध से मक्खियां दूर भगाती हैं।
बेकिंग सोडा और नींबू का उपाय
मक्खियां गंदगी और नमी वाली जगहों पर रहना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में किचन के सिंक, काउंटर और डस्टबिन के आसपास साफ-सफाई जरूर रखें। इसके लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू का उपाय आजमा सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए रसोई की इन जगहों पर बेकिंग सोडा छिड़ककर उसके ऊपर नींबू का रस डाल दें। ये किचन टिप न सिर्फ मक्खियों को दूर भगाएगा बल्कि रसोई में मौजूद बैक्टीरिया का भी सफाया करता है।
लहसुन का स्प्रे
मक्खियों को भगाने के लिए आप लहसुन स्प्रे का भी यूज कर सकते हैं। यह मक्खियों को भगाने का एक नेचुरल तरीका है। इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले 3 लहसुन की कलियों के साथ 1 काली मिर्च को पीस लें। अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में पानी के साथ भरकर अच्छी तरह हिला लें। अब इस मिश्रण वाले पानी को किचन के दरवाजों, खिड़कियों और कोनों पर स्प्रे करें। लहसुन की गंध मक्खियों को किचन में आने से रोकेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।