Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थWhat is Y chromosome New Study Reveals Shocking Trends Of Y Chromosome Disappearance

Y Chromosome: आने वाले समय में नहीं होगा लड़कों का जन्म? जानिए क्या है Y क्रोमोसोम जिसे लेकर नई स्टडी में हुआ खुलासा

  • What is Y Chromosome: एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि Y क्रोमोसोम धीरे-धीरे सिकुड़ता जा रहा है। रिपोर्ट के आते ही इंटरनेट पर वायरल हो रहा है कि आने वाले समय में लड़कों का जन्म नहीं होगा, लेकिन क्या वाकई ऐसा है? जानिए, क्या है नई स्टडी-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 28 Aug 2024 11:34 AM
share Share

प्रेग्नेंट महिला एक लड़के को जन्म देगी या फिर लडकी को ये पूरी तरह से उसके क्रोमोसोम पर डिपेंड करता है। क्रोमोसोम को गुणसुत्र भी कहा जाता है। ये दो तरह के होते हैं। एक्स और वाई। अब वाई क्रोमोसोम को लेकर एक खुलासा हुआ है। हाल ही में एक स्टडी की गई जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि भविष्य में ऐसी स्थिति आ सकती है कि धरती पर सिर्फ लड़कियां ही जन्म लेंगी। जबकि लड़के जन्म लेना बंद कर देंगे। आइए, जानते हैं पूरी स्टडी-

क्या होता है Y क्रोमोसोम?

स्टडी जानने से पहले जानिए क्या है वाई क्रोमोसोम। महिलाओं के पास दो X क्रोमोसोम होते हैं जबकि पुरुष के शरीर में एक X और एक Y क्रोमोसोम होता है। Y क्रोमोसोम पुरुषों के लिंग निर्धारण में जरूरी भूमिका निभाता है। यह पुरुषों के शरीर में होता है और एक पुरुष की जीन संरचना में यह X क्रोमोसोम के साथ मिलकर काम करता है। Y क्रोमोसोम में कुछ विशेष जीन होते हैं जो लड़के की ग्रोथ को नियंत्रित करते हैं। इसकी वजह से पुरुषों में खास लक्षण और शारीरिक विशेषताएं बनती हैं।

क्या कहती है स्टडी

रिपोर्ट में पुरुषों की संख्या घटने की तरफ इशारा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों के अंदर ही अब वाय क्रोमोसोम कम हो रहा है या फिर कमजोर होता जा रहा हैं। नई रिसर्च के मुताबिक बीते 166 मिलियन वर्ष की बात करें तो वाय क्रोमोसोम से करीब 900 में से 55 सक्रिय जीन रह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 11 मिलियन साल में वाय क्रोमोसोम पूरी तरह खत्म हो जाएगा। ऐसा होने के कारण वैज्ञानिकों के बीच बहस छिड़ गई है, कुछ का कहना है कि वाई क्रोमोसोम अनिश्चित काल तक चलेगा, तो कुछ का मानना है कि यह कुछ हजार सालों में गायब हो जाएगा।

ये भी पढ़े:बारिश में बढ़ने लगता है फूड पॉइजनिंग का खतरा, जानें क्या हैं इसके पहले लक्षण
ये भी पढ़े:रात में महसूस हों ये 5 लक्षण तो हो जाएं सतर्क, होते हैं डायबिटीज के संकेत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें