Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थraat mein dahi khane ke nuksan ayurveda kab aur kaise khayen curd

Ayurveda: रात को खाने जा रहे हैं दही तो मिलाएं ये 2 चीजें, नहीं होगा नुकसान

Ayurveda: अगर आप दही खाने के शौकीन हैं और डर है कि यह नुकसान न कर जाए तो यहां इसे खाने का सही तरीका और वक्त जान लें। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें दही में डालकर खाने से आप इससे होने वाले साइड इफेक्ट से बच

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 27 June 2023 02:31 PM
share Share
Follow Us on
Ayurveda: रात को खाने जा रहे हैं दही तो मिलाएं ये 2 चीजें, नहीं होगा नुकसान

कई लोगों का खाना दही के बिना अधूरा रहता है। लोग कई तरह से दही को अपनी डायट में शामिल करते हैं। जैसे रायता, लस्सी वगैरह। विज्ञान के मुताबिक, दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे पेट और ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचाते हैं। वहीं आयुर्वेद की मानें तो दही अगर गलत वक्त पर खाया जाए तो नुकसान करता है। आप दही पसंद करते हैं तो कई जगह पढ़ और सुन चुके होंगे कि रात को दही नहीं खाना चाहिए। अगर आपका मन नहीं मानता है और सूर्यास्त के बाद दही खाना चाहते हैं तो कुछ ट्रिक्स हैं जिन्हें आजमाकर इसके नुकसान कम कर सकते हैं। 

दही के बजाय ले छाछ
अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी डायट लेना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही यह ध्यान रखना भी हम इसे किस वक्त खा रहे हैं। आयुर्वेद कहता है कि दही रात में न खाएं। अगर आपको खांसी और कफ की समस्या है तो दिक्कत बढ़ सकती है। एलर्जी की समस्या है तो भी रात में दही न खाएं। अगर आपका बहुत मन कर रहा है तो दही के बजाय छाछ ले सकते हैं। या दही में आगे बताईं चीजें डालकर इसका साइड इफेक्ट कम कर सकते हैं। 

दही में मिलाएं ये चीजें
दही खाने के बाद आपका गला खराब होता रहा है। फिर भी आप रात में खाना चाहते हैं तो इसमें काली मिर्च या चीनी डालकर खाएं। वहीं दिन के वक्त खाएं तो चीनी ना डालें। 

लगाएं तड़का
दही गरम न करें। इसमें तड़का ऊपर से लगाएं। इसमें काला नमक और भुना जीरा पीसकर मिलाने से भी फायदे बढ़ जाते हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें