लटकती तोंद से हैं परेशान तो करें ये एक काम, हफ्ते भर में दिखेगा चौकाने वाला फर्क know Benefits of Massage For Weight Loss Does it Can Help Reduce Belly Fat, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थknow Benefits of Massage For Weight Loss Does it Can Help Reduce Belly Fat

लटकती तोंद से हैं परेशान तो करें ये एक काम, हफ्ते भर में दिखेगा चौकाने वाला फर्क

Benefits Of Belly Fat Massage: अगर आप अपने शरीर से खुश हैं लेकिन लटकती तोंद से परेशान हैं तो आप इस एक तरीके को अपना सकते हैं। जिसमें आपको अपनी पेट की मालिश करनी हैं। जानिए, इस तकनीक के फायदे-

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 18 July 2023 02:56 PM
share Share
Follow Us on
लटकती तोंद से हैं परेशान तो करें ये एक काम, हफ्ते भर में दिखेगा चौकाने वाला फर्क

कुछ लोग अपने शरीर से तो खुश होते हैं लेकिन अपने लटकते पेट की वजह से परेशान होते हैं। अगर आप अपने तोंद से परेशान है और कई उपाय करने के बाद भी आप अपने पेट की चर्बी कम नहीं कर पा रहे हैं तो यहां हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जो आपके बेली फैट को फटाफट कम करने में मदद कर सकता है। अगप आप लटकते पेट को कम करना चाहते हैं तो पेट की मसाज करना शुरू कर दें। यहां जानिए कि क्या वाकई में मसाज से पेट कम होगा और इसके फायदे। 

क्या मसाज से वाकई में कम होगा पेट 

रिपोर्ट कि मानें तो हफ्ते में 5 दिन किसी भी तेल से पेट की मालिश करने से पेट के फैटी टिशू और कमर के बढ़े हुए एरिया को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, इसे करते समय आपको एक सही तरीके को अपनाना चाहिए। मसाज की मदद से पेट के साथ ही वजन भी कम करने में मदद मिलती है। यहां जानिए मसाज के फायदे। 

मसाज के फायदे 

ब्लड फ्लो बढ़ेगा-  पूरे शरीर की मालिश ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करती है। यह आपके शरीर में टॉक्सिन से छुटकारा पाने में मदद करता है। इससे मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है।

मांसपेशियों होंगी टोन- मालिश की मदद से मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलती है। ये मांसपेशियों में स्टिफनेस और दर्द को भी कम कर सकते हैं।

पाचन में सुधार- हेल्दी आंत वजन घटाने में भी मदद करती है। मालिश आंत की गतिविधि को बूस्ट करने में मदद करती है, जिससे मल त्याग में सुधार होता है। वहीं इससे कब्ज कम होती है और पेट दर्द कम होता है।

तनाव होगा कम- तनाव से शरीर टॉक्सिन बढ़ जाते हैं। जिससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है। ऐसे में मालिश करने से तनाव कम करने में मदद मिलती है और 'फील गुड' हार्मोन रिलीज होते हैं।

नींद की गुणवत्ता में सुधार- पूरे शरीर की मालिश से मांसपेशियों को आराम मिलता है। ऐसे में स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है। नींद की कमी वजन बढ़ने से जुड़ी है, इसलिए मालिश से नींद की क्वालिटी में सुधार होता है।

कैसे करें पेट की मालिश 

आप शीशे के सामने खड़े होकर भी अपने पेट की मालिश कर सकते हैं। हालांकि, खाने के तुरंत बाद कभी भी पेट की मालिश न करें। ज्यादा  फर्क देखने के लिए दिन में दो बार ऐसा करें। इसके लिए सुबह नाश्ते से पहले और रात में सोने से ठीक पहले पेट की मालिश करने की सलाह दी जाती है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।