Weight Loss: केला या फिर आम, वेट लॉस के लिए किसके शेक को पीना है बेहतर
Banana Shake or Mango Shake: केला और आम दोनों ही मीठे फल हैं। ऐसे में वजन कम कर रहे लोगों को अक्सर कंफ्यूजन रहती है कि आखिर दोनों में से किसका शेक पीना सही है। जानिए वेट लॉस के लिए दोनों में से बेस्ट-

चिलचिलाती गर्मी में एक ठंडा ड्रिंक शरीर को राहत दे सकता है। इस मौसम में कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, जूस और शेक को खूब पसंद किया जाता है। गर्मी के मौसम में तरबूज से लेकर आम तक, आना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में लोग कंफ्यूजन में रहते हैं कि आखिर वजन घटाने के लिए कौन सा फल सही है? यहां हम बता रहे हैं केले और मैंगो शेक के बारे में। जानते हैं कि वेट लॉस के लिए दोनों में से बेहतर क्या है।
केला और वेट लॉस
केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, विटामिन बी6, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स की भरपूर मात्रा होती है। कई लोगों का मानना है कि केला मोटापा बढ़ाता है, लेकिन फिर भी सही तरीके से आप इस फल को डायट में शामिल कर सकते हैं। केला सूजन को कम करता है, एक्सरसाइज के बाद इस फल को खा सकते हैं। केले में फाइबर होता है, जो कब्ज जैसी समस्या के लिए अच्छा है। अगर पाचन अच्छा रहेगा तो मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करेगा और आपका वजन फटाफट कम होगा। इसके अलावा ये फल आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।
आम और वेट लॉस
गर्मियों के मौसम में आम खूब मिलते हैं, और मैंगो लवर्स इन्हें जमकर खाते हैं। आम विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम और फोलेट के फायदों से भरा हुआ है। यह ब्लड सेल्स और हेल्दी कोलेजन के निर्माण में मदद कर सकता है, जो उपचार प्रक्रिया को तेज कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीॉक्सिडेंट आंखों की बीमारियों को रोकते हैं। आम में कैलोरी कम होती है, हालांकि, फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। यह तृप्ति बढ़ाता है और आपको अनहेल्दी खाने से रोकता है। स्टडी की मानें तो आम खाने से पेट के कैंसर का खतरा कम हो सकता है और यह आपके दिल, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है।
मैंगो या केले का शेक
केला और आम के न्यूट्रिएंट्स को देखें तो केले का शेक वेट लॉस में मदद कर सकता है। इसनें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। एक गिलास बिना शक्कर वाले मैंगो शेक में 170 कैलोरी होती है, वहीं एक गिलास बिना शक्कर वाले केले के शेक में 150 कैलोरी होती हैं।
क्या है पीने का सही समय
वजन घटाने वाले लोग केले के शेक को वर्कआउट के बाद पी सकते हैं। इससे तेजी से रिकवरी में मदद मिलती है।
इस बात का रखएं ख्याल
वजन घटाने के लिए अगर आप केले का शेक पी रहे हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना है, जैसे इसे बनाते समय टोन्ड दूध का इस्तेमाल करें। वहीं इस शेक को घर पर बनाकर पीना बेस्ट हैं। इसमें शक्कर डालने से बचें। चाहें तो मीठे स्वाद के लिए गुड़ या फिर शहद डालें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।