Notification Icon

कैल्शियम कम होने पर शरीर देता है ये संकेत, इन चीजों को खाकर दूर होगी कमी

  • Calcium Deficiency Symptoms: हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में कैल्शियम मदद करता है। हालांकि, शरीर में इसकी कमी कई कारणों से हो सकती है। शरीर में इसकी कमी होने पर अलग-अलग लक्षण दिखते हैं। जानिए, क्या होते कैल्शियम की कमी के लक्षण-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानWed, 11 Sep 2024 08:36 AM
share Share

ज्यादातर लोग पैरों और हाथों में सुन्नता और झुनझुनी महसूस करते है। वहीं अगर बार-बार मांसपेशियों में ऐंठन भी होती है तो ये सभी शरीर में कैल्शियम की कमी का संकेत हैं। कैल्शियम की कमी होने की स्थिति को हाइपोकेल्सीमिया कहते हैं। ये शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। ऐसे में समय रहते इसकी कमी के संकेत को समझना जरूरी है नहीं तो गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। यहां जानिए कैल्शियम की कमी होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखाई देते हैं और इसकी कमी को कैसे दूर किया जा सकता है।

कैल्शियम की कमी के लक्षण

  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • पैरों और हाथों में सुन्नता और झुनझुनी
  • जोड़ों में दर्द या सूजन
  • पैरों, घुटनों या हाथों में कमजोरी
  • हड्डियों का बार-बार टूटना खासकर कलाई, टखने या कूल्हे
  • ड्राई स्किन और खराब नाखून
  • दांतों में सड़न
  • कमजोर दांत, दांतों में छेद
  • दिल की अनियमित धड़कन

कैल्शियम की कमी को रोकने के लिए खाएं ये चीजें

कैल्शियम की कमी के खतरों को कम करने का सबसे आसान तरीका है सही खाना। कुछ सामान्य खाने की चीजें है जो आपके ब्लड फ्लो में कैल्शियम बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। डायट में शामिल करें ये चीजें-

- दूध, पनीर, दही।

- कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट

- टोफू

- फोर्टिफाइड अनाज

- सोया और बादाम का दूध

- ब्रोकोली

- अंजीर

- मछली

क्या है कैल्शियम की कमी का कारण?

  • लंबे समय तक कैल्शियम ना खाना 
  • कैल्शियम से भरपूर खाने की चीजे न खाना
  • जेनेटिक कारण
  • दवाएं जो कैल्शियम के अवशोषण में कमी का कारण बनती हैं
  • हार्मोनल बदलाव 

शरीर को क्यों होती है कैल्शियम की जरुरत?

शरीर में कैल्शियम जरूरी है। यह मजबूत हड्डियों और दांतों, दिल सहित मांसपेशियों के संकुचन को रेगुलेट करता है। यह नर्वस सिस्टम के माध्यम से मांसपेशियों को गतिशील बनाने में मदद करता है। ।

ये भी पढ़े:बारिश में बढ़ने लगता है फूड पॉइजनिंग का खतरा, जानें क्या हैं इसके पहले लक्षण
ये भी पढ़े:रात में महसूस हों ये 5 लक्षण तो हो जाएं सतर्क, होते हैं डायबिटीज के संकेत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें