खुद से ही करने लगते हैं बातें, तो जान लें इससे होने वाले फायदे
Benefits Of Self Talk: जरा सी मुश्किल देखते ही खुद से बातें करने लगते हैं तो जान लें ये आदत भी सेहत के लिए हो सकती है फायदेमंद।

क्या आप भी खुद से ही कई बार बातें करने लगते हैं? अगर ऐसा है तो ये आदत आपकी मेंटल हेल्थ के लिए अच्छी है। सेल्फ टॉक वो है जब आप अपनी जागती हुई स्थिति में खुद से ही पॉजिटिव टॉक करते हैं। अगर आप भी खुद से ही बातें करना कई बार पसंद करते हैं या किसी मुश्किल सिचुएशन में खुद से बातें कर सलाह लेते हैं तो ये गुड हैबिट है। जानें सेल्फ टॉक करने के फायदे।
क्या है सेल्फ टॉक
सेल्फ टॉक आपके सबकॉन्शियस माइंड से प्रभावित होती है। जो आपके सवाल-जवाब और आइडिया को देने में मदद करता है। सेल्फ टॉक पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरीके की हो सकती है। अगर आप पॉजिटिव सोचते हैं तो अपने बारे में और भी ज्यादा अच्छी बातें बोलेंगे। अगर आप पॉजिटिव सेल्फ टॉक करते हैं तो इससे कई सारे फायदे होते हैं।
सेल्फ टॉक के फायदे
पॉजिटिव सेल्फ टॉक फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
ये लाइफ में संतुष्टि का अनुभव देता है।
पॉजिटिव सेल्फ टॉक इम्यून फंक्शन को इंप्रूव करता है।
दर्द को कम करने में मदद करता है।
कॉर्डियोवस्कुलर हेल्थ को सही रखने में मदद करता है।
स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है।
पॉजिटिव सेल्फ टॉक मेंटल स्किल्स को बढ़ाता है। जिससे ज्यादा आसानी से समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलती है। सेल्फ टॉक लोगों से हट के सोचने में मदद करती है और किसी भी मुश्किल से निकलने के लिए भी मदद करती है। पॉजिटिव सेल्फ टॉक स्ट्रेस और एंजायटी के खतरे को भी कम कर देती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।