Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थheatwave alert imd issue yellow alert know 7 effective home remedies to treat heat wave or loo naturally in summer

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें कैसे करें लू से बचाव

  • Home Remedies For Heat Wave Or Loo: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कुछ दिनों तक राजधानी में पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करके लोगों को लू और हीट वेव से बचे रहने के लिए कुछ जरूरी सलाह दी हैं।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानTue, 8 April 2025 08:29 AM
share Share
Follow Us on
IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें कैसे करें लू से बचाव

Effective home remedies to treat heat wave: तापमान में गर्मी के साथ लू के थपेड़ों की शुरुआत भी हो चुकी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कुछ दिनों तक राजधानी में पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं अप्रैल से जून के बीच बारिश की संभावना भी कम बताई गई है, जिससे गर्मी बढ़ने की आशंका तेज हो गई है। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए मौसम विभाग (IMD)ने येलो अलर्ट जारी करके लोगों को लू और हीट वेव से बचे रहने के लिए कुछ जरूरी सलाह दी हैं।

IMD ने अलर्ट जारी कर दी ये सलाह

IMD द्वारा जारी येलो अलर्ट में लू से बचने के लिए बच्चों और बुजुर्गों को कुछ खास सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है, जैसे हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें, सिर को सूती कपड़े से ढककर बाहर निकलें, घर से बाहर धूप में निकलते समय टोपी या छाता का प्रयोग करें, बिना वजह खासकर दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें।

लू (Heat Wave) से बचाव के घरेलू उपाय

नींबू पानी

नींबू पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास ठंडे पानी में 1 नींबू का रस, 1 चम्मच चीनी, और चुटकी भर नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार पिएं। नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है।

प्याज का रस

प्याज का रस का यह उपाय करने के लिए 1 छोटे प्याज का रस निकालकर माथे पर लगाएं या 1 चम्मच रस पानी के साथ पिएं। प्याज का रस लू के प्रभाव को कम करके शरीर को ठंडक प्रदान करता है।

छाछ

छाछ बनाने के लिए 1 कप दही में 2 कप पानी, चुटकी भर भुना जीरा पाउडर, और नमक मिलाकर अच्छे से फेंटकर ठंडी-ठंडी छाछ परोसें। छाछ पाचन को ठीक रखकर बॉडी का कूल बनाए रखने में मदद करती है।

पुदीना पानी

पुदीना का पानी बनाने के लिए 10-12 पुदीने की पत्तियों को 1 गिलास पानी में उबालकर ठंडा करके पिएं। पुदीने के इस उपाय को करने से शरीर की गर्मी कम होने के साथ बॉडी फ्रेश महसूस करती है।

नारियल पानी

लू से बचने के लिए दिन में 2 नारियल पानी पिएं। नारियल पानी शरीर में प्राकृतिक रूप से हाइड्रेशन बढ़ाकर लू से बचाता है।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ऐसा करने से बॉडी हाइड्रेट रहने के साथ शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

सौंफ का पानी

रात में एक चम्मच सौंफ को पानी में भिगोकर सुबह छानकर पिएं। यह उपाय शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है।

लू लगने पर क्या दें प्राथमिक उपचार

-व्यक्ति के शरीर को गीले कपड़े से पोंछें।

-गीला तौलिया सिर पर रखें ताकि दिमाग ठंडा रहे।

-तापमान सामान्य होने पर स्नान करवाएं।

-लक्षण गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

-ठंडे पानी की जगह ताजा पानी पीने के लिए दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें