Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थhealth benefits of mango leaves weight loss diabetes glowing skin lowers cholesterol aam ke patto ke fayde

वेट लॉस से लेकर डायबिटीज तक को कंट्रोल कर रखते हैं आम के पत्ते, ये हैं 7 गजब के फायदे

  • Mango Leaves Benefits: आम के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और औषधीय गुण सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार होते हैं। आइए जानते हैं आम के पत्तों का सेवन करने से वेट लॉस से लेकर डायबिटीज तक की समस्या को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानTue, 8 April 2025 09:50 AM
share Share
Follow Us on
वेट लॉस से लेकर डायबिटीज तक को कंट्रोल कर रखते हैं आम के पत्ते, ये हैं 7 गजब के फायदे

Mango Leaves Benefits: गर्मियों का सीजन शुरू होते ही लोगों को फलों के राजा आम का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। यह पीला रसीला फल खाने में इतना टेस्टी होता है कि लोग इससे कई तरह की रेसिपी बनाकर खाते और पीते हैं। आम का स्वाद और फायदे तो ज्यादातर लोगों को पता होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार आम के साथ इसके पत्ते भी सेहत के लिए वरदान माने जाते हैं। बता दें, आम के पत्तों में विटामिन ए, सी और बी जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इन पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और औषधीय गुण सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार होते हैं। आइए जानते हैं आम के पत्तों का सेवन करने से वेट लॉस से लेकर डायबिटीज तक की समस्या को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।

सेहत से जुड़े आम के पत्तों के फायदे (Health Benefits of Mango Leaves)

डायबिटीज

आम के पत्तों में मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इस उपाय को करने के लिए आम के पत्तों को उबालकर उसका पानी पीने से फायदा होता है। इसके अलावा आम के पत्तों का पाउडर बनाकर इसे रोजाना पानी में मिलाकर पीने से भी फायदा मिलता है।

वेट लॉस

आम के पत्तों की चाय नियमित रूप से पीने से वेट लॉस जर्नी में काफी मदद मिल सकती है। आम के पत्तों से बनी चाय नेचुरल मेटाबॉलिज्म बूस्टर है। ये पत्ते पाचन क्रिया को बेहतर बनाकर खाने को बेहतर ढंग से पचाने में मदद करते हैं। जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

कब्ज से राहत

आम के पत्तों का काढ़ा पीने से पाचन तंत्र में सुधार हो सकता है। जिससे व्यक्ति को कब्ज, अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

आम के पत्तों को पीसकर चेहरे पर लगाने से मुंहासे और दाग-धब्बे की समस्या में राहत मिल सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

सांस से जुड़ी समस्याओं में राहत

आम के पत्तों को उबालकर उसकी भाप लेने से अस्थमा, सर्दी, और खांसी जैसी सांस की समस्याओं में आराम मिल सकता है।

कोलेस्ट्रॉल रखें कंट्रोल

आम के पत्तों में मौजूद हाइपोलिपिडेमिक गुण खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।

बेहतर इम्यूनिटी

आम के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C इम्यूनिटी को बूस्ट करके जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने से बचाते हैं। इसके लिए हफ्ते में कम से कम 3 बार आम के पत्ते का चाय पिएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें