Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाmust have kitchen gadgets vegetable chopper saves time know how to use it

खाना बनाने का काम हो सकता है आसान, जान लें वेजिटेबल चॉपर का सही इस्तेमाल

सब्जी व फल काटना अगर आपको भी सबसे बोरियत भरा काम लगता है, तो अपनी रसोई में वेजिटेबल चॉपर ले आइए। क्या है रसोई से जुड़ा यह गैजेट और इसके क्या-क्या हैं फायदे, बता रही हैं शांभवी

Aparajita हिन्दुस्तानFri, 14 Feb 2025 02:14 PM
share Share
Follow Us on
खाना बनाने का काम हो सकता है आसान, जान लें वेजिटेबल चॉपर का सही इस्तेमाल

अभी हाल में सानिया मल्होत्रा की एक फिल्म रिलीज हुई है मिसेज, जो बहुचर्चित मलयालम फिल्म- द ग्रेट इंडियन किचन का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म की नायिका शादी के बाद दिन भर परिवार के सदस्यों का पसंदीदा खाना उनके तरीके से बनाने के लिए रसोई में बिताती है। और बदले में उसे एक तारीफ भी नहीं मिलती। फिल्म के अंत में वह रसोई के इस अंतहीन चंगुल से खुद को आजाद करके अपने सपनों को पूरा करने की ओर बढ़ती है। यह सिर्फ किसी फिल्म की कहानी भर नहीं है बल्कि अधिकांश भारतीय महिलाओं की सच्चाई है। एक अध्ययन के मुताबिक शहरी भारतीय महिलाएं हर सप्ताह औसतन 13 घंटे रसोई में बिताती हैं। जिसमें खाना बनाने के साथ खाना बनाने की तैयारियां भी शामिल हैं। जो महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं, वो भले ही इससे थोड़ा कम वक्त रसोई में बिताती हैं क्योंकि वो अपनी मदद के लिए लोगों की सेवाएं लेने की आर्थिक क्षमता रखती हैं।

खाना न बनाने का विकल्प या खाना बनाने के लिए किसी और की सेवा लेने का विकल्प हर किसी के पास नहीं होता। ऐसे में हम सब ऐसे तरीके, गैजेट्स और जुगाड़ की हमेशा तलाश में रहते हैं, जो रसोई के हमारे काम को कम समय में निपटाने में हमारी मदद कर सकें। ऐसे ही एक गैजेट का इस्तेमाल पिछले कुछ समय में भारतीय रसोई में बढ़ा है और वह गैजेट है, वेजिटेबल चॉपर। फल और सब्जियों को काटना हर दिन का काम है। पर, यह हर दिन का काम न सिर्फ बहुत ज्यादा वक्त लेता है बल्कि कई लोगों के लिए बहुत बोरिंग भी है। इस बोरिंग काम को झटपट निपटाने में वेजिटेबल चॉपर आपकी मदद करेगा। बाजार में वेजिटेबल चॉपर मैनुअल और एलेक्ट्रिक दोनों रूप में उपलब्ध हैं। मैनुअल वेजिटेबल चॉपर की तुलना में इलेक्ट्रिक चॉपर की खासियत यह है कि इसमें बिना किसी खास मेहनत के सब्जियां और फल बारीक-बारीक कट जाते हैं। वेजिटेबल चॉपर को अपनी रसोई का हिस्सा बनाने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे। इस किचन अप्लाइंस का और क्या है फायदा, आइए जानें:

1 समय की बचत: यह तो सच है कि खाना बनाने से ज्यादा उसकी तैयारियों में ज्यादा वक्त लगता है। इस वक्त को बचाने में यह चॉपर आपकी मदद करेगा। इससे सब्जियां जल्दी-जल्दी कटती हैं, गंदगी कम फैलती है और समय की बचत जो होती है, वह अलग।

2 एक्सीडेंट का कम खतरा: शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जिसकी उंगली सब्जी काटते वक्त न कटी हो। इलेक्ट्रिकल चॉपर की मदद से यह खतरा दूर हो जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको फल या सब्जी को धोकर चॉपर में डालना है। सही विकल्प का चुनाव करना है और चॉपर का स्विच ऑन कर देना है। बस, हो गया आपका काम। इसके इस्तेमाल के दौरान एक बात का ध्यान हमेशा रखें। चॉपर से कटी हुई सब्जी को हमेशा चम्मच से निकालें। चॉपर की ब्लेड काफी तेज होती है और उसे छूने से उंगलियां कटने का खतरा रहता है।

3 एक गैजेट, कई इस्तेमाल: अगर आप अच्छे ब्रांड का वेजिटेबल चॉपर खरीदती हैं, तो उसमें कई तरह के विकल्प उपलब्ध होते हैं। उदारहण के लिए, ऐसे चॉपर बहुत लोकप्रिय हैं, जिनसे मीट को भी काटा जा सके।

4 कीटाणुओं का कोई डर नहीं: वेजिटेबल चॉपर के ब्लेड स्टेनलेस स्टील से बने होते हैं, जिनमें कीटाणु पनपने का खतरा नहीं होता है। इस्तेमाल के बाद बस चॉपर को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें और बिना इंफेक्शन के

5 बोरिंग नहीं लगेगा खाना बनाना: नियमित रूप से एक ही तरह का काम करना कुछ वक्त के बाद बोरियत भरा लगने लगता है। जिन लोगों को खाना बनाने का शौक होता है, उन्हें भी एक वक्त के बाद यह काम जिम्मेदारी जैसी लगने लगती है। वेजिटेबल चॉपर सब्जी काटने जैसे बोरिंग काम को झटपट आपके लिए निपटाकर आपके काम को काफी आसान बना देगा। इसका नतीजा यह होगा कि आपको खाना बनाना दोबारा से अच्छा लगने लगेगा। एक और बात, खूबसूरती से कटी सब्जियां आपके खाने की खबसूरती को भी निखार देंगी। अगर आपको कई सारे लोगों के लिए खाना बनाना है, तो ऐसे मौकों पर यह गैजेट बहुत उपयोगी साबित होगा।

कैसे करें देखभाल

• इस्तेमाल के तुरंत बाद वेजिेटेबल चॉपर को पानी से धोएं और अच्छी तरह से सुखाएं ताकि ब्लेड में जंग लगने का डर न रहे। • कोई बहुत सख्त सब्जी या सामग्री को चॉपर में काटने से बचें। • चॉपर के डब्बे में जहां तक सामग्री डालने का निशान लगा है, सब्जियां आदि वहीं तक भरें। अधिक मात्रा में सब्जी आदि डालने से मशीन पर दबाव पड़ेगा और मोटर के गर्म होने का खतरा बढ़ जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें