Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाknow Which oil should be used for cooking during Vrat

Vrat: सावन सोमवार व्रत में खाना पकाने के लिए किस तेल का करें यूज, जानिए ये सिंपल बात

व्रत का खाना बनाने से पहले अधिकतर लोगों के मन में सवाल होते हैं। इन सवालों में सबसे कॉमन है कि व्रत का खाना किस तेल में बनाएं। अगर आपको भी ये कंफ्यूजन रहता है तो यहां जानिए सिंपल जवाब-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 5 Aug 2024 03:15 AM
share Share

सावन का महीना चल रहा है औऱ इस महीने को सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। इस दौरान आने वाले सोमवार पर व्रत रखा जाता है। इसके अलावा सालभर में कई तरह के व्रत रखे जाते हैं। व्रत रखने पर सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो दिन भर उपवास के बाद एक टाइम खाना खाते हैं, तो वहीं कुछ लोग दिनभर कुछ न खाकर रात में फलाहारी चीजें खाते हैं। हालांकि, अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहता है व्रत का खाना किस तेल में बनाएं। अगर आपके मन में भी ये कंफ्यूजन है तो यहां जानिए व्रत में किस तेल को इस्तेमाल करना सही माना जाता है।  

व्रत में कौन सा तेल खाएं

मास्टर शेफ रणवीर बरार ने हाल ही में इस कंफ्यूजन को दूर करते हुए बताया कि कौन सा तेल हमें व्रत में खाना चाहिए और कौन सा नहीं। शेफ का मानना है कि अगर आप व्रत में मूंगफली खाते हैं तो मूंगफली तेल का इस्तेमाल करें। इस तेल को पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है और यह मूंगफली के बीज से तैयार होता है।

घी है बेस्ट?

तेल के अलावा यदि आपके पास शुद्ध घी है, तो आप सभी व्रत में घी खा सकते हैं। घी सबसे शुद्ध चीज है, जिसे लोग घर पर मक्खन से तैयार करते हैं। ऐशे में व्रत के दौरान इसे खाया जा सकता है। अधिकतर लोग घी में व्रत वाला खाना तैयार करते हैं आप भी व्रत में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।व्रत के दैरान रिफायंड खाने से बचना चाहिए। एक तो ये तेल सेहत के लिए नुकसानदायक है, वहीं व्रत के दौरान इसे खाना अच्छा नहीं माना जाता है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें