Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाFollow these Easy tips to make Perfect stuffed paratha at Home

परफेक्ट स्टफ पराठा बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, कम समय में बनेंगे ढेरों

  • स्टफ पराठा बनाना कुछ महिलाओं के लिए काफी मुश्किल होता है, उनकी शिकायत रहती है कि पराठा बेलते समय ही फट जाता है। ऐसे में यहां बताई गई ट्रिक्स परफेक्ट स्टफ पराठा बनाने में मदद कर सकती हैं, जानिए।

Avantika Jain हिन्दुस्तानSat, 1 Feb 2025 06:36 AM
share Share
Follow Us on
परफेक्ट स्टफ पराठा बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, कम समय में बनेंगे ढेरों

स्टफ पराठा सुबह के नाश्ते में जमकर खाया जाता है। पराठे की स्टफिंग अलग-अलग चीजों से आसानी से की जा सकती है। हालांकि, कुछ महिलाएं स्टफ पराठे घर में बनाने की जगह बाहर से ऑर्डर करती हैं, क्योंकि उनके द्वारा बनाए गए स्टफ पराठे या तो फट जाते हैं या फिर उनकी स्टफिंग एक तरफ चली जाती है। ऐसे में परफेक्ट पराठे बनाने के लिए यहां टिप्स देखें-

अब नहीं फटेगा पराठा

1) सही तरीके से आटा गूंदने से बेलते वक्त आपका स्टफ्ट पराठा भी नहीं फटेगा। इसके लिए आटा गूंदते वक्त उसमें एक चम्मच बेसन और एक चम्मच घी मिला लें। इसके बाद गुनगुने पानी से आटा गूंदें। आटा मुलायम होगा और परांठा फटने का डर कम रहेगा।

2) कुछ लोग आटा गूंदने के तुरंत बाद परांठा बनाना शुरूकर देते हैं, जिसके कारण परांठा अच्छा नहीं बन पाता है। आटा को अच्छी तरह से गूंदने के बाद उसे 10 से 15 मिनट ढककर रख दें। इससे ग्लूटेन सेट हो जाएगा और परांठा काफी स्वादिष्ट बनेगा।

3) पराठे के लिए भरावन तैयार करते वक्त सब्जियों से अतिरिक्त पानी निकाल दें। उबले आलू से नमी कम करने के लिए उसे फ्रिज में रख दें। वहीं गोभी, मूली और मेथी जैसी सब्जियों को निचोड़कर पानी निकाल लें।

4) साधारण पराठों की तुलना में डबल लेयर वाला परांठा बेहद स्वादिष्ट होता है। रोटी बेलकर आधे हिस्से पर स्टफिंग रखें और फिर रोटी को बीच से मोड़ दें। फिर से आधे हिस्से पर भरावन लगाकर रोटी को दोबारा मोड़ें और तिकोना आकार दें। अब पराठे को बेलकर तवे पर सेंक लें।

5) भरावन कम होने पर पराठे में कोई खास स्वाद नहीं आता है। वहीं ज्यादा भरावन होने से पराठा बेलना मुश्किल हो जाता है और फटने लगता है। स्वादिष्ट और खूबसूरत भरावन परांठा बनाना चाहती हैं, तो ऐसे में भरावन की मात्रा का ध्यान रखें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें