Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाEasy Trick To Make Perfect South Indian Dosa Batter

घर पर बनाना है साउथ जैसा परफेक्ट डोसा? सही बैटर बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

  • Trick To Make Dosa Batter: अगर आप उन लोगों में से हैं जो घर पर डोसा बनाना चाहते हैं लेकिन परफेक्ट नहीं बनता तो यहां कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं सही बैटर बनाने का तरीका। इससे डोसा एकदम रेस्ट्रां स्टाइल बनेगा।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 3 July 2024 08:00 PM
share Share
Follow Us on
घर पर बनाना है साउथ जैसा परफेक्ट डोसा? सही बैटर बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

डोसा एक साउथ इंडियन डिश है, जिसका स्वाद काफी अच्छा लगता है। इस उड़द दाल और चावल के साथ बनाया जाता है। कुछ लोग इसे घर पर बनाते हैं लेकिन अक्सर शिकायत करते हैं कि इसका बैटर सही नहीं बनता और डोसा तवे पर चिपक जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यहां देखिए परफेक्ट बैटर बनाने की ट्रिक्स-

 

कैसे बनाएं परफेक्ट बैटर

1) सही मात्रा में लें दाल-चावल- सही डोसा बैटर बनाने के लिए सही मात्रा में दाल चावल लेना जरूरी है। परफेक्ट बैटर बनाने के लिए 3:1 को अपनाएं। 3 हिस्से चावल और एक हिस्सा उड़द दाल लें।

2) बैटर में मिलाएं ये चीजें- बैटर को सही बनाने के लिए उसमें उड़द दाल के साथ चना दाल मिलाएं। इसके अलावा मेथीदाना और पोहा भी इसमें मिलाएं।

3) सही तरह से पीसें- डोसा बैटर को सही बनाने के लिए इसे पूरी तरह से पीसना जरूरी है। दरदरा बैटर रहेगा तो इससे डोसा अच्छा नहीं बनेगा।

4) फर्मेंटेशन है जरूरी- फर्मेंटेशन का कोई शॉर्टकट नहीं है। बैटर को फर्मेंट होने में कम से कम 8 से 12 घंटे लग सकते हैं। इसलिए घोल को नमी वाली गर्म जगह पर रखें। चाहें तो गर्म ओवन में इसे रख सकते हैं। ऐसा करने पर बैटर जल्दी फर्मेंट हो जाएगा।

5) कंसिस्टेंसी- बैटर की स्थिरता बहुत जरूरी है। यह न तो गाढ़ा और न ही पतला होना चाहिए। ध्यान रखें कि ये तवे पर आसानी से डाला जा सके। अगर बैटर तवे पर आसानी से फैल रहा है तो ये सही कंसिस्टेंसी है।

6) कैसे स्टोर करें- एक बार जब डोसा फर्मेंट हो जाए, तो इसे रेफ्रिजरेटर या ठंडी जगह पर रख दें। अगर बहुत ज्यादा फर्मेंट होदा तो इससे खराब बदबू, खट्टापन या कड़वा स्वाद आ सकता है।

ये भी पढ़ें:बिना जामन के भी जमा सकते हैं हलवाई जैसा दही, ये ट्रिक्स आएंगी काम
ये भी पढ़ें:मखाना रोस्ट करने के लिए अपना लें ये ट्रिक्स, पसंद आएगा क्रिस्पी स्नैक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।