मिलावट वाले सामान से बचना है तो घर में बना लें फ्रेश मैदा और बेसन
Cooking Tips: त्योहार के नजदीक आते ही बाजार में मिलावट वाले सामान मिलने लगते हैं। ऐसे में बेसन और मैदे में भी मिलावट हो जाती है। अगर आप बिना मिलावट वाला फ्रेश बेसन और मैदा चाहते हैं तो इस तरीके से घर में बना लें।

मिलावट का जमाना है, त्योहार के नजदीक आते ही अक्सर मैदा और बेसन मिलावटी मार्केट में मिलने लगते हैं। ऐसे में ना केवल सेहत खराब होने का डर रहता है बल्कि किसी भी पकवान में स्वाद भी अच्छा नहीं आता। ऐसे में आप घर में ही बहुत आसानी से फ्रेश, हेल्दी और बिना मिलावट वाला बेसन और मैदा बनाकर तैयार कर सकती हैं। बस जान लें घर में बेसन और मैदा बनाने का ये तरीका।
घर में मैदा बनाने का तरीका
घर में बिना मिलावट वाला मैदा बनाना है तो बस ये तरीका अपनाएं। मैदा बनाने के लिए गेंहू का इस्तेमाल किया जाता है। बस इसके छिलके को हटा देते हैं। तो आप अगर घर में ताजा मैदा बनाना चाहती हैं तो बस गेंहू के आटे को लें। किसी बर्तन में पतला मलमल का कपड़ा बांधकर उसकी मदद से गेंहू के आटे को छान लें। ध्यान रहे कि आटे को बहुत ज्यादा नहीं छानना केवल ऊपर-ऊपर के आटे को छानकर महीन आटा निकाल लें। बाकी बचे चोकर वाले हिस्से को रोटी बनाने के काम में लें ले। और जो महीन हिस्सा निकला है वो आपका मैदा का काम करेगा। सबसे खास बात कि ये मैदा आपकी सेहत के लिए भी हार्मफुल नहीं रहेगा।
घर में ताजा बेसन बनाने का आसान तरीका
सभी जानते हैं कि बेसन काले चने की दाल से तैयार किया जाता है। लेकिन फिर भी इसे बाजार से ही लोग खरीदते हैं। आप चाहें तो चने की दाल को गीले कपड़े से पोंछकर साफ कर लें। फिर कड़ाही में डालकर हल्का सा गर्म कर लें। जिससे कि दाल का मॉइश्चर खत्म हो जाए और ये क्रिस्पी बन जाए। कड़ाही में थोड़ा सा ठंडा हो जाने दें। जब ये दाल बिल्कुल कड़क हो जाए तो मिक्सी के जार में डालकर पाउडर बना लें। अब इस तैयार आटे को चलनी की मदद से छान लें। तैयार है फ्रेश बिना मिलावट वाला बेसन। इसकी मदद से मनचाही डिश तैयार करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।