Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाcleaning tips replace these things in kitchen regular basis to maintain hygiene protect from bacteria

Kitchen Tips: किचन में रखी इन चीजों को समय पर बदलना है जरूरी नहीं तो पड़ जाएंगे बीमार

Kitchen Cleaning: रसोई में हाईजीन मेंटेन रखना चाहती हैं तो साफ-सफाई के साथ इन चीजों को जरूर बदलते रहें।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 Sep 2024 09:08 AM
share Share

किचन की साफ-सफाई बेहद जरूरी है क्योंकि इस जगह पर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया अट्रैक्ट होते हैं। घर के हर सदस्य को हेल्दी रखना चाहते हैं तो जरूरी है कि रसोई में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। खासतौर पर किचन की वो चीजें जिनकी मदद से साफ-सफाई की जाती है। उन सबको समय-समय पर बदलना जरूरी है। इन चीजों में तेजी से बैक्टीरिया पनपते हैं। अगर आपकी रसोई में भी इन चीजों का इस्तेमाल काफी टाइम से हो रहा है तो फौरन उन्हें हटा दें।

बर्तन धोने वाले स्पंज

बर्तन धोने के लिए स्पंज का इस्तेमाल तो हर घर में होता है। लेकिन बहुत सारे घरों में इस स्पंज को तब तक नहीं बदलते जब तक ये पूरी तरह से खराब नहीं हो जाता। लेकिन ये पूरी तरह से गलत है। अगर आपका स्पंज लगातार 15-20 दिन तक इस्तेमाल हुआ है तो इसे बदल दें। बर्तन धोने वाले स्पंज में काफी सारे बैक्टीरिया होते हैं जो हेल्थ के लिए हार्मफुल हैं।

सिलिकॉन स्पैचुला

आजकल किचन के लिए मॉडर्न बर्तनों का इस्तेमाल होने लगा है। सिलकॉन से बने करछूल जिन्हें स्पैचुला कहा जाता है। काफी कॉमन है। लेकिन एक बार अगर ये स्पैचुला कट-फट जाएं तो उन्हें हटा देना चाहिए। नहीं तो इनके बारीक कण खाने में घुलने का डर रहता है।

किचन का डस्टबिन

किचन में रखा डस्टबिन हर दिन गंदा होता है। इसकी सफाई पर तो सभी ध्यान देते हैं। लेकिन अगर ये डस्टबिन पुराना हो गया है तो फौरन हटा कर नया ले आएं। ये आपके घर में बैक्टीरिया के पनपने की आसान जगह होती है।

किचन टॉवेल

किचन में बर्तनों को साफ करना हो या हाथ पोंछना हो। एक एक्स्ट्रा कपड़ा तो रखा ही रहता है। इस कपड़े की समय-समय पर सफाई जरूरी है। साथ ही इसे कुछ दिनों बाद बदलना भी जरूरी रहता है। जिससे कि बैक्टीरिया ना पनपें।

नॉनस्टिक बर्तन

पुरानी लोहे की कड़ाही को बेझिझक इस्तेमाल करें लेकिन नॉनस्टिक पैन अगर कई सालों से यूज हो रहा तो उसे बदल दें। अगर नॉनस्टिक बर्तन में खरोंच लग गई है या फिर उनकी कोटिंग हल्की पड़ गई है तो भी उसे बदल दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें