शांत रहकर क्यों पकाना चाहिए खाना, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
- खाना बनाते समय हर कोई अलग-अलग चीजों को करना पसंद करते हैं जैसे फोन पर बात करना, गाने सुनना या फिर टीवी सीरियल देखना लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गलत है। यहां जानिए कि खाना शांत रहकर क्यों पकाना चाहिए।

खाना पकाना दिन भर के रूटीन का एक जरूरी हिस्सा है। खाना पकाने का हर किसी का अपना तरीका है। कुछ लोग फोन पर बात करते हुए कुकिंग करना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग फोन पर सीरियल देखते हुए खाना पकाते हैं तो वहीं कुछ ऐसे हैं जो तेज आवाज में गाने सुनते हुए खाना पकाते हैं। लेकिन क्या इस तरह से खाना पकाना सही है? इस तरह से खाना पकाना बिल्कुल सही नहीं है।
शांत रहकर खाना पकाना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इस तरह आप ज्यादा फोकस होते हैं। इसके अलावा खाने को देखने के साथ उसकी खुशबू, बनावट और आवाज के साथ पूरी तरह से जुड़ने में कामयाब होते हैं। इसके अलावा इस तरह की कुकिंग आपको स्ट्रेस फ्री और रिलैक्स महसूस करवा सकती है। यहां जानिए शांत रहकर खाना पकाने से क्या होता है-
स्ट्रेस होगा कम
जब आप शांत रहकर खाना पकाते हैं तो शांत वातावरण तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। इसी के साथ अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो एकांत का मजा लेते हैं शांत रहकर खाने बनाने का अनुभव आपको जरूर पसंद आएगा।
आवाज के प्रति जागरूकता
खाना पकाते समय जब आप बातचीत या किसी भी तरह के शोर से दूर होते हैं, तो आप खाना पकाने की हल्की आवाज जैसे तेल के गर्म होने, उबलते पानी की आवाज सुन पाते हैं। इसी के साथ सब्जियों को धीरे से काटने में ज्यादा मशगूल हो जाते हैं। ऐसा करके आप खाना पकाने की प्रक्रिया की ज्यादा सटीक निगरानी कर सकते हैं।
माइंडफुलनेस प्रेक्टिस
अगर आपके दिमाग में हमेशा बहुत कुछ चलता रहता है तो शांत रहकर खाना पकाना एक तरह की माइंडफुलनेस प्रेक्टिस हो सकती है, जो आपको उस पल में पूरी तरह से मौजूद रहने और काम पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। ऐसा करके आप ज्यादा आराम और केंद्रित महसूस करते हैं।
खाने का बढ़ता है स्वाद
खाना बनाते समय आवाज और खाने की बनावट पर पूरा ध्यान देने से आपको अपने खाने की अच्छी बनावट मिल सकती है। इसी के साथ आप खाने को बहुत ज्यादा पकने या जलने से बचा सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।