Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसHow to Stay fit even after eating food containing oil and ghee During the festive season

फेस्टिवल सीजन में तेल-घी वाला खाना खाकर भी हमेशा रहेंगे फिट, बस अपनानी होंगी ये टिप्स

  • How to stay fit During Festive Season: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है आज यानी 19 अगस्त को राखी का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहारों के समय पर खीर-पूड़ी जैसी चीजें बनाई जाती हैं। ऐसे में इन ऑयली चीजों को खाकर खुद को फिट रखना है तो इन टिप्स को अपनाएं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 19 Aug 2024 03:20 AM
share Share

सावन के महीने से ही कई त्योहारों के आने की शुरुआत होने लगती है। इस महीने में हरियाली तीज, सावन शिवरात्रि और रक्षाबंधन मनाया जाता है। एक बार सावन खत्म होता है तो जन्माष्टमी, गणेश उत्सव शुरू हो जाता है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा की त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। त्योहारों के दिनों पर हर किसी के घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। कुछ लोगों के घर में खाने का मेन्यू काफी लंबा चौड़ा होता है। इस दौरान घी-तेल में बना खाना जरूर होता है। ऐसा खाना सेहत को बिगाड़ सकता है। हालांकि, अगर आप कुछ टिप्स को अपना लेंगे तो इस तरह का खाना खाने के बाद भी खुद को फिट रख पाएंगें। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप इन टिप्स को अपनाकर रोजाना ऐसा खाना खाएं। कभी-कभी इस तरह का खाना खाया जा सकता है।

टिप 1

रोजाना 30 मिनट स्ट्रेच या कोई योगासन करें। यह आपको स्ट्रेस फ्री और खुश रखते हुए मांसपेशियों को टोन करने में मदद करेगा।

टिप 2

कभी-कभी तला खाना खा रहे हैं तो खाने से पहले पानी पिएं। ऐसा करने से आप भूख लगने जितना ही खाएंगे। खाने से बचने और पेट के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए दिन भर में 3-4 लीटर पानी पीना जरूरी है।

टिप 3

फिट रहने के लिए सोते समय गर्म पानी में 1 बड़ा चम्मच अलसी पाउडर मिलाएं। इसके अलावा अगर आपका पेट खराब रहता है या कब्ज की समस्या है तो आप त्रिफला चूर्ण को पानी में मिलाकर पिएं।

टिप 4

शरीर से टॉक्सिन को निकालने के लिए डिटॉक्स करना जरूरी है। ऐसे में आप दिन की शुरुआत हमेशा 1 लीटर गर्म पानी से कर सकते हैं। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए आप सुबह उठने के कुछ देर बाद अजवाइन, नींबू और अदरक का शॉट पिएं।

ये भी पढ़े:फिटनेस जर्नी शुरू करने के लिए आज से अपनाएं ये टिप्स, कुछ ही महीनों में हो जाएंगे
ये भी पढ़े:51 की उम्र में भी फिट हैं सोनू सूद, बर्थडे बॉय से आप भी सीखिए तरीके

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें