शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी से हो सकती हैं दिक्कतें, निपटने के लिए अपनाएं ये तरीके
- गर्मी के मौसम में तेज धूप से समस्या हो सकती है। तपती धूप में अक्सर शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिसकी वजह से कई दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में शरीर की अत्यधिक गर्मी को कम करने के लिए यहां दिए तरीकों को अपनाएं।

अप्रैल का महीना शुरू हो गया है और धूप का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी में लू, उमस और पसीने से हर कोई परेशान होता है। इसकी वजह से शरीर के अंदर की गर्मी भी बढ़ जाती है। गर्मी से होने वाली थकावट, हीट स्ट्रोक और दूसरी समस्याओं को रोकने के लिए शरीर के तापमान को नियंत्रित करना जरूरी है। शरीर की गर्मी को कम करने के लिए यहां बताए गए तरीकों को अपनाएं।
1) ठंडे लिक्विड पिएं
ठंडे पानी या इलेक्ट्रोलाइट वाले हाइड्रेटिंग लिक्विड ड्रिंक्स से शरीर को अंदरूनी रूप से ठंडा करने में मदद मिलती है। नारियल पानी या नींबू पानी से तुरंत राहत मिल सकती है।
2) ठंडे पानी से नहाएं
ठंडे पानी से नहाने से आपके शरीर के तापमान को प्रभावी रूप से कम करने में मदद मिलती है, क्योंकि यह शरीर की एक्सट्रा गर्मी को खत्म कर देता है।
3) हल्के और ढीले कपड़े पहनें
गर्मी के मौसम में सही कपड़ों का चुनाव करें। गर्मी से बचने के लिए सूती कपड़े चुनें, जो शरीर को तेजी से ठंडा करने में मदद करते हैं।
4) कूलिंग पैक का इस्तेमाल करें
अगर शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी है और आपको इसकी वजह से समस्या हो रही है तो कलाई, गर्दन, माथे और पैरों पर ठंडी पट्टियां या बर्फ की पट्टियां लगाने से शरीर की गर्मी तुरंत कम हो जाती है।
5) कैफीनयुक्त या मीठे ड्रिंक्स से बचें
कैफीनयुक्त या मीठे ड्रिंक्स की जगह छाछ जैसे नैचुरल ड्रिंक फायदेमंद हो सकते हैं, जो शरीर की गर्मी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
6) नियमित रूप से पानी पिएं
रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीएं, अगर आप धूप के समय बाहर रहते हैं तो गर्म मौसम में इससे ज्यादा पानी पी सकते हैं।
7) ठंडे तापमान में आराम करें
अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडे तापमान में समय बिताएं। शरीर की गर्मी से बचने के लिए एसी या कूलर वाले कमरे में आराम कर सकते हैं। सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें।
8) हाइड्रेटिंग फल और सब्जियां खाएं
शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने के लिए तरबूज, खीरा और खट्टे फल जैसे पानी से भरपूर खाने की चीजों खाने में शामिल करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।